{"_id":"614597428ebc3e227f707377","slug":"varanasi-to-lucknow-roadways-volvo-bus-service-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाराणसी से लखनऊ रोडवेज वॉल्वो बस सेवा बंद, घाटे की वजह से लग्जरी बस सेवा हुई बंद, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाराणसी से लखनऊ रोडवेज वॉल्वो बस सेवा बंद, घाटे की वजह से लग्जरी बस सेवा हुई बंद, यात्री रहे परेशान
Sat, 18 Sep 2021 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
वॉल्वो बस (सांकेतिक)।
रोडवेज की वाराणसी से लखनऊ वॉल्वो बस सेवा को बंद कर दिया गया। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे कैंट रोडवेज बस स्टेशन से चलने वाली वॉल्वो बस सेवा का संचालन नहीं होने से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वॉल्वो बस सेवा बंद होने की सूचना मिलते ही ऑनलाइल टिकट की बुकिंग भी बंद हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार घाटे की वजह से लग्जरी बसों का अनुबंध 31 अगस्त 2021 को खत्म कर दिया गया। यूपीएसआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी अनवर अंजार ने बताया कि वॉल्वो बस सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन