{"_id":"5a05cabd4f1c1b68678bab03","slug":"varanasi-to-kolkata-flight-service-start-from-27-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा 28 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा 28 से शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। एयर इंडिया को इसके लिए डीजीसीए (नागर विमानन निदेशालय) से सहमति मिल गई है। कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की मांग काफी दिनों से चल रही थी लेकिन डीजीसीए का अप्रूवल न मिलने से सीधी विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी थी।
अब डीजीसीए का अप्रूवल एयर इंडिया को मिल गया है। एयर इंडिया का विमान एआई 421 वाराणसी से दोपहर 12:10 बजे चलकर 1:20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यही विमान एआई 422 बनकर दोपहर 2:30 बजे कोलकाता से चलकर 3:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यह विमान सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगा। एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आतिफ इदरीस ने बताया की इस विमान के संचालन से पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के साथ जुड़ाव होगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
पटना जाने वाला विमान हुआ डायवर्ट
दिल्ली से पटना जाने वाला विमान पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण डायवर्ट हो कर वाराणसी पंहुचा। एयर इंडिया का विमान एआई 407 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से दोपहर 1:30 बजे दिल्ली से चलकर 3:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पंहुचा लेकिन विजबिलिटी अत्यधिक कम होने के कारण एटीसी से लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।
शाम चार बजे यह विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पंहुचा तथा एटीसी से अनुमति के बाद लैंड किया। पटना एयरपोर्ट पर विजबिलिटी सुधरने पर शाम 5:45 बजे पटना के लिए रवाना हुआ।