फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi to kolkata air india flight service start

वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा शुरू

Tue, 28 Nov 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Nov 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
varanasi to kolkata air india flight service start
air india
वाराणसी से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की मांग काफी दिनों से चल रही थी। पिछले दिनों एयर इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष अश्वनी लोहानी से एयरपोर्ट निदेशक अनिल राय ने कोलकाता उड़ान चालू करने का अनुरोध किया था।  उन्होंने सहमति जताई थी। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद विमान सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन


एयर इंडिया के विमान एआई 421 ने वाराणसी से दोपहर 12:10 बजे 94 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए उड़ान भरी और 1:20 बजे कोलकाता पहुंचा। यही विमान एआई 422 बनकर दोपहर 2:30 बजे कोलकाता से 87 यात्रियों को लेकर 3:30 बजे वाराणसी पहुंचा। यह सेवा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आतिफ  इदरीस ने बताया कि इस विमान सेवा के संचालन से पूर्वांचल की पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वोत्तर के राज्यों से कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed