{"_id":"693ba0b79869650f10029b3a","slug":"varanasi-to-kathmandu-bus-service-will-operate-from-december-24th-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: काशी से काठमांडू का सफर होगा आसान, 18 महीने बाद फिर शुरू होगी नेपाल के लिए बस सेवा, किराया जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: काशी से काठमांडू का सफर होगा आसान, 18 महीने बाद फिर शुरू होगी नेपाल के लिए बस सेवा, किराया जान लें
Fri, 12 Dec 2025 10:27 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:27 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी से नेपाल का सफर फिर से आसान होगा। 18 महीने बाद फिर भारत-मैत्री बस सेवा शुरू होगी। वाराणसी रोडवेज बस स्टेशन से 24 दिसंबर से संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
Bus
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब डेढ़ साल से बंद भारत-मैत्री बस सेवा एक बार फिर यात्रियों के लिए शुरू होने जा रही है। नेपाल सरकार के निर्देश पर श्री मंजूश्री बस सेवा समिति नेपाल ने वाराणसी से काठमांडू के लिए दो नई बसें संचालित करने की घोषणा की है। इसका संचालन 24 दिसंबर से वाराणसी रोडवेज बस स्टेशन से शुरू होगा।
विज्ञापन
पिछले 18 महीने से बंद होने के कारण यात्रियों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बस संचालक गौरव कुमार ने बताया कि वाराणसी से काठमांडू का किराया 2000 रुपये रखा गया है। ये बसें सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी में जापानियों ने बजाया ड्रम: परेश पाहूजा की गीतों पर थिरके युवा, सजी संगीत-संस्कृति की शाम; तस्वीरें
विज्ञापन
वाराणसी से बस रात 9 बजे निकलेगी और अगले दिन शाम 4 बजे काठमांडू पहुंचेगी। काठमांडू से शाम 6:30 बजे खुलेगी और अगले दिन वाराणसी शाम को 3:30 बजे पहुंचेगी। बस वाराणसी से अयोध्या से सुल्तानपुर, बस्ती होते हुए सोनौली बार्डर होकर काठमांडू पहुंचेगी।
Trending Videos
अयोध्या से काठमांडू का किराया तय
अयोध्या से काठमांडू का किराया 1750 रुपये रखा गया है। यह बस 22 दिसंबर को काठमांडू से चलेगी और 23 दिसंबर को वाराणसी पहुंच जाएगी। 24 दिसंबर को वाराणसी से इसका शुभारंभ किया जाएगा। गौरव ने बताया कि वाराणसी से चलने वाली ये बसें एसी हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन्हें डिजाइन किया गया है।
नेपाली नागरिकों को यात्रा के लिए अपना नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र, जबकि भारतीय नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। नेपाल की यात्रा करने वाले अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा अनिवार्य रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सेवा राहत लेकर आई है।
नेपाली नागरिकों को यात्रा के लिए अपना नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र, जबकि भारतीय नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। नेपाल की यात्रा करने वाले अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा अनिवार्य रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सेवा राहत लेकर आई है।