{"_id":"5a1878174f1c1b156b8b8186","slug":"varanasi-to-colombo-flight-service-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से कोलंबो की उड़ान सेवा बंद,PM मोदी की पहल पर अगस्त में ही हुई थी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से कोलंबो की उड़ान सेवा बंद,PM मोदी की पहल पर अगस्त में ही हुई थी शुरुआत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Air India
बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोलंबो की सीधी विमान सेवा शुक्रवार से बंद कर दी गई है। अफसरों का कहना है कि यात्रियों के कमी के चलते यह सेवा बंद करनी पड़ी। श्रीलंका में गर्मी अधिक पड़ती है इस नाते वहां के पर्यटक ठंड के मौसम में वाराणसी आना पसंद नहीं करते।
इसी वर्ष मई महीने में श्रीलंका यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा शुरू कराने का भरोसा दिलाया था। चार अगस्त को एयर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने इस सेवा का शुभारंभ किया था। सीधी विमान सेवा सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार के लिए थी।
इस बाबत एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक एसएच आब्दी का कहना है कि कोलंबो के लिए उड़ान का शेड्यूल ही यही था। इसे अगस्त से नवंबर तक ही चलना था।
उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार राय का कहना है कि ठंड के मौसम में श्रीलंका पर्यटक वाराणसी आना नहीं चाहते क्योंकि यहां ठंड पड़ती है। जनवरी तक ऐसी स्थिति रहेगी। फरवरी महीने से पुन: विमान सेवा शुरू हो जाएगी।