{"_id":"5b6b233b4f1c1b8d3e8b5d21","slug":"varanasi-three-police-station-will-developed-as-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के इन तीन थानों को बनाया जाएगा मॉडल, सीएम योगी के निर्देश पर नाम फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के इन तीन थानों को बनाया जाएगा मॉडल, सीएम योगी के निर्देश पर नाम फाइनल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार बनारस के सिगरा, चौक और भेलूपुर थाने को मॉडल थाना के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में टूरिस्ट थाना बनाया जाएगा और सारनाथ व बाबतपुर में टूरिस्ट चौकी स्थापित की जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर इसी हफ्ते लखनऊ भेजा जाएगा।
पांच अगस्त को मुख्यमंत्री शहर आए थे तो उनके सामने एसएसपी ने जिले के जर्जर थानों के जीर्णोद्धार की बात रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि तीन-चार ऐसे थानों का प्रस्ताव भेजें, जिन्हें अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कर मॉडल थाना बनाया जाए। इसके बाद इन्हीं थानों की तर्ज पर जिले के अन्य और आसपास के जनपदों के थानों को भी विकसित किया जाए।
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि तीन थानों को मॉडल थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके साथ ही टूरिस्ट थाना और दो चौकी का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं जिले में छह स्थान पर नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगेे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नए फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए राजातालाब, बड़ागांव, कुरु, भेलूपुर स्थित जलकल संस्थान परिसर, रामनगर और बाबतपुर में जगह चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। मॉडल थानों और टूरिस्ट थाना के साथ ही नए फायर स्टेशन की स्थापना का प्रस्ताव भी लखनऊ भेजा जाएगा।