फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: The color of Banaras mixed in the marriage of Anant-Radhika

Varanasi : अनंत-राधिका की शादी में घुली बनारस की रंगत, संगीत और खान-पान ने सभी का दिल जीता

Sat, 13 Jul 2024 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 01:01 AM IST
सार

विवाह समारोह स्थल को खास तौर पर काशी के घाटों वैसा ही बनाया गया था। मेहमान इन घाटों पर शहर की चाट, कचौरी व पान के मजे ले रहे थे। बाबा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बनारस की समृद्ध और प्राचीन परंपराओं के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं।

विज्ञापन
Varanasi: The color of Banaras mixed in the marriage of Anant-Radhika
शादी का एक दृश्य... - फोटो : एएनआई

विस्तार

अनंत-राधिका की शादी के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर ‘भारतीय थीम’ में सजा था। 12 जुलाई 2024 को एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में अनंत राधिका की शादी हो गई। देश विदेश के मेहमानों को भारतीयता के रंग दिखाने के लिए, पूरे समारोह स्थल को भारतीयता के रंग में रंग दिया गया था। मेहमानों का ड्रेस कोड हो, डेकोरेशन के लिए उकेरे गए फूल पत्ती हों, संगीत हो या फिर तरह तरह के पकवान, सभी पूरी तरह से भारतीय थे।

विज्ञापन


विवाह समारोह स्थल को खास तौर पर काशी के घाटों वैसा ही बनाया गया था। मेहमान इन घाटों पर शहर की चाट, कचौरी व पान के मजे ले रहे थे। बाबा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बनारस की समृद्ध और प्राचीन परंपराओं के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। स्वाद के साथ संगीत की जुगलबंदी थी। काशी के स्थानीय कलाकार और संगीतकार मेहमानों के कानों में संगीत रस घोल रहे थे। बनारस और बनारसी बुनकरों से अनंत की मां नीता अंबानी का पुराना रिश्ता है। हाल ही में नीता अंबानी ने काशी-विश्वनाथ भगवान के चरणों में शादी का निमंत्रण अर्पित किया था।
विज्ञापन


अनंत-राधिका विवाह में हिंदुस्तानी संगीत के उस्ताद, दुनिया को भारत की समृद्ध संगीत परंपराओं से रूबरू कराया। सितार, शहनाई, सरोद, राजस्थानी लोक संगीत, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और ग़ज़ल का भी मेहमान आनंद लिया। “भजन से लेकर बॉलीवुड तक” के संगीत की महफिल सजी। प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार व गायक शंकर महादेवन, हरिहरन, सोनू निगम, श्रेया घोषाल और कौशिकी चक्रवर्ती, अमित त्रिवेदी, नीति मोहन और प्रीतम प्रस्तुति दने सभी का दिल जीत लिया। लोक गायक मामे खान और ग़ज़ल कलाकार कविता सेठ भी अपनी गायकी से समां बांधा। संगीत में पंजाबी बोलियों का तड़का लगाएंगे अनिल भट्ट, सुमीत भट्ट और विवेक भट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी परिवार की हिंदू रीति रिवाजों और सनातन धर्म में बेहद आस्था है। इसी वजह से में काशी की थीम को चुना गया है। विवाह समारोह में धरती के पालनहार विष्णु दशावतार को भी प्रदर्शित किया गया है। ऑडियो विजुअल के माध्यम से विष्णु के दसों अवतारों को डिटेल में समझाया गया है। यह प्रदर्शनी विवाह के बाद भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed