फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi The 70th grand procession of Kaal Bhairav came out with great fanfare, devotees swinging in the sc

Varanasi: स्वर्णिम रथ पर निकली काल भैरव की 70वीं भव्य शोभायात्रा, तपती गर्मी में ध्वजा पताका लिए झूमे भक्त

Tue, 20 Jun 2023 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

बाबा के दर्शन के लिए भैरव भक्त गलियों और सड़कों आए और बाबा के दर्शन किए। पूर्वांचल व काशी के जनप्रतिनिधि, पीठाधीश्वर, सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वर्णकार समाज के लोग तथा काशी कि हजारों धर्म परायण जनता स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की ओर से हर साल आषाढ़ सुदी द्वितीया के दिन शोभायात्रा निकालते हैं।

विज्ञापन
Varanasi The 70th grand procession of Kaal Bhairav came out with great fanfare, devotees swinging in the sc
Varanasi: स्वर्णिम रथ पर निकली काल भैरव की 70वीं भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को देवाधिदेव महादेव की नगरी में काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के स्वर्ण रजत निर्मित पंचबदन प्रतिमा की भव्य 70वीं शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

बाबा के दर्शन के लिए भैरव भक्त गलियों और सड़कों आए और बाबा के दर्शन किए। पूर्वांचल व काशी के जनप्रतिनिधि, पीठाधीश्वर, सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वर्णकार समाज के लोग तथा काशी कि हजारों धर्म परायण जनता स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की ओर से हर साल आषाढ़ सुदी द्वितीया के दिन शोभायात्रा निकालते हैं। इस बार शोभायात्रा के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी जी रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा के प्रारंभ में चौखंभा स्थित काठ की हवेली पर अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, शोभायात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा एवं कमेटी के पदाधिकारियों सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बाबा की आरती उतारी। आस्थावानों ने सुबह से ही चौखंभा, कालभैरव क्षेत्र में पहुंचकर बाबा श्री के दर्शन कर शोभायात्रा में पदयात्रा करते हुए अपने को धन्य होने के लिए आतुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में आगे ताशा बाजा के साथ ध्वजा पताका लिए श्रद्धालु चल रहे थे तथा 11 छतरी युक्त घोड़ों पर देव स्वरूप धारण किए उनके गणों के साथ बैंड बाजा और पाइप बैंड की धुनों के साथ टोली निकली।

Varanasi The 70th grand procession of Kaal Bhairav came out with great fanfare, devotees swinging in the sc
काल भैरव की 70वीं भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

शोभायात्रा में कमेटी के संस्थापक स्वर्गीय किशुनदास हुआ स्वर्गीय भीखू सिंह की तस्वीर भी सुसज्जित ट्राली पर चल रही थी साथ में उनके परिजन भी चल रहे थे। माता काली, मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी अपने करतब दिखाते हुए प्रदर्शन कर रही थीं। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान जी तथा काली जी सहित अनेक देव स्वरूप शामिल रहे। साथ ही नीरज सेठ की टीम के कलाकार शोभायात्रा के दौरान संगीतमय भजन प्रस्तुत कर रहे थे, इससे पूरे रास्ते भर भक्तिमय वातावरण का माहौल था। शोभायात्रा के दौरान गोविंदेश्वर महादेव की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा तथा टीम के सदस्य डमरुओं की गड़गड़ाहट से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे थे। शहनाई के साथ बाबा श्री कालभैरव जी की स्वर्ण - रजत प्रतिमा स्वर्णिम रथ पर विराजमान थी तथा बाबा ने रथ पर भ्रमण कर अपने भक्तों के दुख दर्द को सुना। रास्ते भर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जा रहा था।
शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग चौखंभा स्थित काठ की हवेली से उठकर बीबीहटिया, जतनबर, विशेश्वरगंज, महामृत्युंजय, दारानगर, मैदागिन, बुलानाला, चौक, नारियल बाजार, गोविंदपुरा, ठठेरी बाजार, सोराकुआं, गोलघर होते हुए कालभैरव चौराहे तक गई, जहां बाबा की भव्य आरती उतारकर प्रतिमा को मंदिर में प्रतिस्थापित किया गया।
 

Varanasi The 70th grand procession of Kaal Bhairav came out with great fanfare, devotees swinging in the sc
काल भैरव की 70वीं भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा के पूर्व कमेटी के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह के नेतृत्व में अनुज गौतम, महेश सिंह, संदीप सेठ, जितेंद्र सेठ, संजय सेठ आदि ने रथ को तैयार किया। शोभायात्रा के संचालन व्यवस्था में शोभायात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा के साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने सहयोग किया। शोभायात्रा के दौरान कमेटी की ओर से मंदिर परिसर तथा जाने वाले सभी मार्गों को विभिन्न प्रकार के फूल पत्तियों तथा विद्युत झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
    
शोभायात्रा में कमेटी परिवार से घनश्याम दास, गंगाराम जी, सरोज सेठ, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह, डॉ कैलाश सिंह विकास, नरसिंह दास, सुरेंद्र सोनी, रविशंकर सिंह, अशोक वर्मा, दुर्गा प्रसाद एडवोकेट, देवकांत वर्मा, शैलेश चंद्र वर्मा, नरेंद्र सोनी के साथ घनश्याम सेठ, अनुज गौतम, सत्य प्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, राजू वर्मा, प्रताप सिंह, अवधेश सेठ, अमित सोनी, जनार्दन वर्मा, विशाल सेठ, रविशंकर,  सुरेंद्र सेठ एडवोकेट, संदीप सेठ, आशीर्वाद सिंह, भगवान दास, महेश सिंह, जितेंद्र सेठ, विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार पवार, किशन सेठ, अजीत सोनी, श्याम जी सेठ, संजय सिंह संजू, राजन सेठ, मनोज सेठ, संजय वर्मा, सर्वेश वर्मा, अनूप गौतम, राजेश सोनी, नीरज सेठ, विनोद सेठ, रामप्रकाश लाले, किशन सेठ सहित हजारों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed