फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi terminal will connect north india to bangladesh

उत्तर भारत को बांग्लादेश से जोड़ेगा वाराणसी टर्मिनल : गडकरी

Sun, 29 Jan 2017 04:35 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
varanasi terminal will connect north india to bangladesh
गंगा रिवर फ्रंट

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में कहा कि बनारस में 170 करोड़ की लागत से बन रहे मल्टी मॉडल टर्मिनल से यह शहर सामानों की आवाजाही के लिए एक बड़ा हब बन जाएगा जो उत्तर भारत को पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश से जोड़ेगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाराणसी में निर्माणाधीन टर्मिनल में जलमार्ग, रेल और सड़क सपर्क होगा।
यह सरकार की 5369 करोड़ की जल मार्ग विकास परियोजना का हिस्सा है। गडकरी ने बताया कि सरकार माल ढुलाई की कीमतों में कमी लाने के लिए काफी काम कर रही है और यह परियोजना उसी का हिस्सा है।
विज्ञापन

यह टर्मिनल भारत के परिवहन मॉडल को दुरुस्त करेगा। बता दें कि अगस्त 2016 में गडकरी ने गंगा को यातायात के लिए लायक बनाने के लिए इस टर्मिनल की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगस्त 2018 तक मल्टी मॉडल टर्मिनल का पहला चरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद सीमेंट, खाद्यान सामग्री, उर्वरक आदि का परिवहन किया जा सकेगा।

इस टर्मिनल को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात और जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यहां दो जहाज खड़े हो सकेंगे। पहले चरण में वाराणसी टर्मिनल से हर साल .54 मिलियन टन सामान की ढुलाई की जा सकेगी।

वाराणसी टर्मिनल से होगी खर्च में कटौती

varanasi terminal will connect north india to bangladesh
लुधियाना से वाराणसी के रास्ते सामान हल्दिया तक पहुंचाया जा सकेगा

जहाजरानी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के बाद पंजाब के लुधियाना से वाराणसी के रास्ते सामान को पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक पहुंचाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि कई सरकारी और निजी कंपनियों ने जलमार्ग के रास्ते सामान भेजने की इच्छा जताई है। यह जलमार्ग शुरु हो जाने के बाद कोलकाता बंदरगाह के जरिये यह उत्तर भारत को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और अन्य दक्षिणी पूर्वी एशियाई को जोड़ेगा।
अभी तक इन देशों को गुजरात के कांडला और मुंबई बंदरगाह के जरिये सामान भेजा जाता है। इसमें काफी खर्च आता है।
वाराणसी टर्मिनल बन जाने के बाद इस खर्च में काफी कमी आएगी। बता दें कि जलमार्ग से सामान भेजने पर प्रति टन प्रति किमी 30 से 50 पैसे खर्च आता है। वहीं रेल से यह एक रुपये और सड़क मार्ग से डेढ़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed