फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi team became overall champion

Varanasi News: वाराणसी की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Varanasi team became overall champion
जौनपुर। टीडी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय 67वें मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। दो दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन वाराणसी की टीम रही।
विज्ञापन

टीडी इंटर कॉलेज की मेजबानी में चल रहे इस प्रतियोगिता में जौनपुर को दूसरा स्थान मिला। जबकि चंदौली को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में गाजीपुर व वाराणसी में कांटे की टक्कर रही है। बालक व्यक्तिगत रूप से जौनपुर के शिवम सर्व विजेता तथा बालिका वर्ग में सोनमपाल वाराणसी सर्वविजेता रहीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दो दिन तक प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इससे मुझे अपने शिक्षा काल के जीवन की याद ताजा हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से दो दिनों की प्रतियोगिता का समापन अनुशासित और उत्साहित तरीके से हुआ। उसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक, चारों जिलों के खेल शिक्षक बधाई के पात्र हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने आए हुए अतिथियों, खेल शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने हर संभव कोशिश की है कि यह प्रतियोगिता जनपद के सम्मान के अनुरूप हो।प्रतियोगिता के संयोजक विद्यालय के प्रवक्ता राजीव कुमार सिंह ने जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed