फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi team became champion by defeating Meerut

Varanasi News: मेरठ को मात देकर वाराणसी की टीम बनी चैंपियन

Sun, 02 Jul 2023 05:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Varanasi team became champion by defeating Meerut
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कैफ, कुणाल और अश्मित ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले की बालक टीम ने मेरठ को मात देकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीं, बालिकाओं की टीम उपविजेता रही। यूपी बास्केटबाॅल संघ की ओर से 28 जून से दो जुलाई तक मथुरा में 33वीं यूपी स्टेट जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बालक वर्ग की टीम ने लीग मैच में मेरठ को 55-31, हाथरस को 38-17 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल मैच में बागपत को 83-60 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची और आगरा से 72-51 की जीत दर्ज की। फाइनल में वाराणसी के खिलाड़ियों ने मेरठ को 91-64 से रौंदते हुए एक बार फिर स्टेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कप्तान मोहम्मद कैफ ने 29, कुणाल ने 23 और अश्मित ने 13 अंक बनाए।
विज्ञापन

बालिकाओं की टीम ने लीग मैचों में लखनऊ को 50-30 से आजमगढ़ को 36-21 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल मैच में प्रयागराज को 30-04 के स्कोर से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में मेरठ को 69-49 से हराकर फाइनल में पहुंची। हालांकि कप्तान नैंसी गुप्ता के चोटिल हो जाने से टीम को गौतम बुद्ध नगर से 58-47 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पलक, शिवानी ने 13, सोनम और श्रेया ने 10-10 अंक अर्जित किए। विजेता और उपविजेता टीम को जिला बास्केटबाॅल संघ के सचिव डॉ. अशोक सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed