फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi superintendent of police today take charge

नवागत एसएसपी ने लिया चार्ज, बोले- पूरी तरह बंद करें अवैध वसूली 

Wed, 27 Jun 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Jun 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Varanasi superintendent of police today take charge
नए एसएसपी आनंद कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के नए एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद अवैध वसूली पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही, थानेदारों को ताकीद की कि एफआईआर दर्ज करने में कतई हीलाहवाली न करें। आम जन के साथ आत्मीयता से पेश आएं।
विज्ञापन


दुर्व्यवहार करने या एफआईआर दर्ज न करने की शिकायत पर थानेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध वसूली रोकने के लिए अधिकारी सिविल ड्रेस में औचक छापामारी करेंगे। अवैध वसूली करने वालों की पकड़ेंगे और तत्काल उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानेदारों के साथ ही हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी की गश्त सुनिश्चित की जाएगी। यूपी 100 का पीआरवी बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों पर मुस्तैद रहेगा। कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में सुधार को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपराधियों के मन में कानून का भय होगा। यातायात व्यवस्था में सुधार की मुकम्मल कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अभियान चलाकर सड़कों, बाजारों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

 

वीवीआईपी के आगमन के दौरान आम आदमी को दिक्कत ना हो और सुरक्षा व्यवस्था में चूक ना हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इंटेलिजेंस सशक्त किया जाएगा। गंगा घाटों और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा सख्त की जाएगी। इससे पहले काशी विश्वनाथ सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर एसएसपी ने कार्यभार संभाला।

बताईं प्राथमिकताएं

Varanasi superintendent of police today take charge
आईजी विजय सिंह मीना साथ में एसएसपी आनंद कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला
1. यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाएंगे, एक माह में नजर आएगा सुधार

2. टारगेट लिस्ट बनाकर करेंगे अपराधियों पर कार्रवाई

3. एफआईआर दर्ज न करने वाले थानेदार नपेंगे

4. अपराधियों में पैदा करेंगे कानून का भय 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed