फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Stirred after three dead bodies were found in the house, the police were stunned to see the dead bod

Varanasi: एक ही घर में तीन शव मिलने से हड़कंप, बाप-बेटे और बच्चे की मौत से हैरान है पुलिस!

Thu, 25 May 2023 07:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 25 May 2023 07:21 PM IST
सार

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के बंगाली टोला मोहल्ले के एक मकान में गुरुवार को पिता, पुत्र और एक बच्चे का शव मिला।  पुलिस के अनुसार तीनों ने जहर खाकर जान दी है। तीनों ने जहर क्यों खाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

Varanasi: Stirred after three dead bodies were found in the house, the police were stunned to see the dead bod
घर में तीन डेड बॉडी मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मुंशी घाट के समीप बंगाली टोला स्थित किराये के कमरे में बृहस्पतिवार को चाय विक्रेता जनार्दन तिवारी (67) अपने बेटे अश्वनी (27) और नाती दीपू पांडेय (8) के साथ मृत पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची दशाश्वमेध थाने की पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। पुलिस के अनुसार तीनों ने जहर खाकर जान दी है। तीनों ने जहर क्यों खाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच आए दिन शराब पीने के बाद पैसे को लेकर होने वाला झगड़ा घटना की मूल वजह है।



गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुरा का मूल निवासी जनार्दन तिवारी दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में मुंशी घाट के समीप बंगाली टोला में किराये पर कमरा लेकर दो साल से रहता था। जनार्दन के साथ उसका बड़ा बेटा अश्वनी, छोटा बेटा भरत और नाती दीपू रहता था। जनार्दन की पत्नी की मौत हो चुकी थी।

बुधवार रात ही तीनों ने खाया जहर!

जनार्दन, अश्वनी और भरत कमरे में ही चाय बनाकर दशाश्वमेध और उसके आसपास के अन्य घाटों पर घूम-घूम कर बेचते थे। गुरुवार सुबह छह बजे के लगभग भरत कमरे पर आया और दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। इस पर वह कमरे के समीप ही सो गया। लगभग 10 बजे भरत की नींद खुली और फिर वह दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Azamgarh Crime: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

Varanasi: Stirred after three dead bodies were found in the house, the police were stunned to see the dead bod
एक ही घर से तीन डेड बॉडी बरामद - फोटो : अमर उजाला

इस पर भरत ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने खिड़की की जाली तोड़कर देखा तो एक बिस्तर पर जनार्दन व दीपू और दूसरे पर अश्वनी निढाल पड़ा हुआ था। आनन-फानन मकान मालिक ने दशाश्वमेध थाने की पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि तीनों लोगों की थाली के समीप सल्फास के कुछ कण मिले हैं। घटना की वजह क्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन थालियों में परोसा था भोजन

दशाश्वमेध क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित किराये के कमरे में मृत पड़े मिले चाय विक्रेता जनार्दन तिवारी, उनके बेटे अश्वनी और नाती के बिस्तर के समीप ही तीनों की थाली रखी हुई थी। तीनों थालियों में चावल, सब्जी और दाल परोसी हुई थी। इसे लेकर पुलिस ने आशंका जताई कि तीनों ने बुधवार की रात के भोजन से पहले जहर खाया था। इसके बाद तीनों बिस्तर पर लेट गए होंगे। 

एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था और उन्होंने बिस्तर पर ही लघुशंका व दीर्घशंका भी कर दी थी। बच्चा कपड़ा भी नहीं पहने हुआ था और उसका शरीर अंकड़ा हुआ था। तीनों के शरीर पर चोट वगैरह का कोई निशान नहीं था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed