फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Dead body of a young man found hanging, fear of murder, there was a fight a few days ago

Azamgarh Crime: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

Thu, 25 May 2023 12:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 25 May 2023 12:13 PM IST
सार

कोइलारी बुजुर्ग गांव निवासी रामजनम (42) का शव बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा के पास आम के पेड़ से लटका हुआ देखा। पेड़ पर ही एक पर्ची चस्पा थी, जिस पर तीन लोगों का नाम लिखा हुआ था। मृतक बुधवार की सुबह घर से विषहम स्थित अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर गया था और फिर रात में घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोज भी किया।

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Dead body of a young man found hanging, fear of murder, there was a fight a few days ago
Azamgarh Crime: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोइलारी बुजुर्ग गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पेड़ पर तीन युवकों का नाम लिखी एक पर्ची भी चस्पा थी। वहीं मृतक के बहन ने दो-तीन दिन पूर्व मृतका को मारने पीटने वालों पर ही हत्या कर शव को टांग देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: रिहायशी इलाके में घूम रहा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन

कोइलारी बुजुर्ग गांव निवासी रामजनम (42) का शव बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा के पास आम के पेड़ से लटका हुआ देखा। पेड़ पर ही एक पर्ची चस्पा थी, जिस पर तीन लोगों का नाम लिखा हुआ था। मृतक बुधवार की सुबह घर से विषहम स्थित अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर गया था और फिर रात में घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोज भी किया। बृहस्पतिवार की सुबह शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की बहन आरती ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व दुकान पर आसपास के कुछ युवकों ने भाई का विवाद हुआ था। विवाद के दौरान भाई ने गाली दे दिया तो तीन-चार लोगों ने मिल कर भाई को मारपीट कर घायल भी कर दिया था। जिस पर भाई ने थाने पर शिकायत भी किया था। थाने पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था, जहां विरोधी हरिंदर यादव, केदार गिरी व संदीप गिरी ने मुकदमा देख लेने और जान से मारने की धमकी भी दिया था। इसके बाद बुधवार को भाई दुकान गए तो वापस नहीं लौटे और सुबह उनका शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, रानी की सराय थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक दो पुत्र व चार पुत्रियों के पिता थे। पत्नी ने मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed