फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi stations are overcrowded Mumbai trains empty special train arrives three hours late trouble brews

वाराणसी के स्टेशनों पर खचाखच भीड़: मुंबई की ट्रेनों में जगह नहीं, 3 घंटे देरी से पहुंची स्पेशल गाड़ी; परेशानी

Tue, 21 Oct 2025 01:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 01:49 PM IST
सार

त्योहार के मद्देनजर दूसरे राज्यों और जिलों से लोगों की आवाजाही अपने-अपने घरों की तरफ होती रही। इस कारण रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भारी भीड़ रही। स्पेशल गाड़ियां भी हांफती नजर आईं।

विज्ञापन
Varanasi stations are overcrowded Mumbai trains empty special train arrives three hours late trouble brews
कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भयंकर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली बीतने के बाद अब छठ पर घर आने जाने वालों की भीड़ रेलवे और बस स्टेशन पर दिखने लगी है। इसमें बसों की तुलना में ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ रही। कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली गाड़ियों में तो पैर रखने की जगह नहीं थी। बहुत से लोग खड़े खड़े ही ट्रेन में यात्रा करते नजर आए और वाराणसी से भी आगे जाने के लिए लोग किसी तरह चढ़ पाए। इसमें स्पेशल गाड़ियां तीन घंटे से अधिक समय की देरी से यहां पहुंची।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से दीपावली, छठ को लेकर कई स्पेशल गाड़ियां भी चलाई जा रही है। इसमें जनरल कोच के साथ ही स्लीपर, एसी बोगी लगाई गई है। सोमवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर अन्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक देखने को मिली। 

विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

इसमें विशेषकर बिहार, गोरखपुर, लखनऊ की ओर जाने वाली गाड़ियां यात्रियों से भरी रही। दिल्ली से आने वाली स्पेशल गाड़ियों में कोई दो घंटा तो कोई साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। 10 से 12 घंटे तक सफर कर पहुंचे लोगों में कई लोग तो खड़े ही यात्रा कर पहुंचे। कैंट स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव बार-बार लोगों से चलती ट्रेन में न चढ़ने, सुरक्षा का विशेष ख्याल रखने, ट्रेन रुकने पर उसमें बैठने की अपील करते रहे।

रेलवे की ओर से भी कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगाया गया था। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्म पर जाने वाले मुख्य प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां लोगों को ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी दी जा रही थी। बहुत से ऐसे यात्री जिनकी गाड़ी लेट थी, ऐसे लोग स्टेशन परिसर में बने होल्डिंग एरिया में बैठे रहे। यहां आरपीएफ स्टाफ, रेलवे कर्मचारी तैनात रहे। लोगों की सुविधा के लिए ट्रेनों की जानकारी भी यहां मिल रही थी।

विज्ञापन

Varanasi stations are overcrowded Mumbai trains empty special train arrives three hours late trouble brews
ट्रेन में सामान रखने और बैठने को लेकर जद्दोजहद। - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल गाड़ियों का रहा ये हाल

  • 04096 स्पेशल गाड़ी-आनंद विहार से पाटलिपुत्र जाने वाली यह गाड़ी। वाराणसी में यह गाड़ी दो घंटे की देरी से 3 बजे पहुंची।
  • 04090-आनंद विहार से चलकर पटना जाने वाली गाड़ी वाराणसी जंक्शन पर सुबह 3.40 मिनट की देरी से 6.50 बजे पहुंची।
  • 04452-नई दिल्ली से चलकर हावड़ा जाने वाली गाड़ी वाराणसी जंक्शन पर 2 घंटे की देरी से 11.50 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed