{"_id":"5f8a9f968ebc3e9bb604e0d5","slug":"varanasi-ssp-stopped-looking-at-unconscious-cow-got-treatment-villagers-appreciated","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेसुध पड़ी गाय को देख रुके एसएसपी, कराई इलाज की व्यवस्था, ग्रामीणों ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेसुध पड़ी गाय को देख रुके एसएसपी, कराई इलाज की व्यवस्था, ग्रामीणों ने सराहा
Sat, 17 Oct 2020 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में उमरहा नहर के पास शनिवार की सुबह गोवंश के प्रति एसएसपी अमित पाठक का प्रेम देख कर ग्रामीणों ने उनकी खासी सराहना की। हुआ यूं कि एसएसपी अमित पाठक चौबेपुर क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में किशोर की हत्या से संबंधित घटनास्थल का मुआयना कर वापस वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन
उमरहा नहर के समीप उन्होंने एक गाय को बेसुध पड़े देख अपना वाहन रुकवाया। एसएसपी गाय के समीप पहुंचे तो उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर सड़क के किनारे किया। इसके बाद एसएसपी ने चौबेपुर थानाध्यक्ष को फोन किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि तत्काल पशु चिकित्सक की व्यवस्था कर गाय को ड्रिप चढ़वाएं और उसके खुर का उपचार कराएं। गाय के पास एसएसपी को पुलिसकर्मियों के साथ खड़े देख कर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि बेसुध पड़ी गाय के प्रति एसएसपी का यह प्रेम अनुकरणीय है।
विज्ञापन