फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi ssp launch helpline number for traffic

बनारस में दिखें यातायात नियम तोड़ने वाले तो फोटो और वीडियो इस नंबर भेजें

Thu, 09 Nov 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 09 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
varanasi ssp launch helpline number for traffic
यातायात हेल्पलाइन नंबर 7317202020 जारी कर एसएसपी ने की अपील - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के फोटो और वीडियो ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर भेजने पर तत्काल कार्रवाई होगी। बुधवार को एसएसपी ने यातायात पुलिस लाइन में हेल्पलाइन नंबर 7317202020 जारी कर आमजन से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति फोटो, वीडिया और जाम लगने की सूचना इस नंबर पर दे सकता है। साथ ही यदि कोई एंबुलेंस जाम में फंसी हो तो फोन करें, तत्काल रास्ता खाली कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन करता दिखे, आमजन उसका फोटो या वीडियो हेल्पलाइन नंबर पर भेज सकते हैं, उनका नाम और नंबर गुप्त रखा जाएगा। फोटो और वीडियो बनाते समय ध्यान रखना होगा कि वाहन का नंबर स्पष्ट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जगह, दिनांक और समय का उल्लेख जरूर करें। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इस दौरान एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत, सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह, वोडाफोन के याकूब हसन व रवींद्र देव, यातायात निरीक्षक जगत राम कनौजिया और राजीव द्विवेदी आदि मौजूद थे।

यातायात के दबाव वाले 40 स्थान चिह्नित
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर में यातायात के भारी दबाव वाले 40 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों में रोज जाम लगता है। यहां पर यातायात हेल्पलाइन नंबर लिखे फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएंगे।


हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या मैसेज रिसीव करने केे लिए आठ-आठ घंटे की तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही, रजिस्टर में शिकायतें आने और उनके समाधान का समय दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed