फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports:Varanasi defeated Kanpur Mandal 21-0

Varanasi Sports:वाराणसी ने कानपुर मंडल को 21-0 कोेे हराया

Sat, 22 Jun 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports:Varanasi defeated Kanpur Mandal 21-0
केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जूनियर बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। अलीगढ़ मंडल और प्रयागराज मंडल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल की टीम ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला वाराणसी व कानपुर मंडल के बीच खेला गया। मैच के पहले हॉफ में वाराणसी मंडल की खिलाड़ी खुशी ने गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। वाराणसी मंडल की खिलाड़ी मानसी ने लगातार नौ गोल तथा आंचल व कोमल ने 5-5 गोल एवं खुशबू ने एक गोल कर अपनी टीम को 21-0 विजयी बनाया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला लखनऊ मंडल और सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। मैच का पहला हॉफ शुरू होते ही लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे पासेस बनाते हुए मैच खेलना शुरू किया। काजल ने लगातार तीन गोल एवं अदिति ने तीन गोल तथा शालिनी ने एक गोल कर अपनी टीम को 7-0 से आगे कर विजयी बनाया। समय समाप्त होने के कारण सहारनपुर मंडल को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला अलीगढ़ व प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। चौथा मुकाबला बरेली मंडल और आगरा मंडल के मध्य खेला गया। पहला हॉफ शुरू होते ही आगरा मंडल की खिलाड़ी साक्षी ने तीन गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे किया। दूसरा हॉफ शुरू होते ही एक बार फिर से आगरा मंडल की राखी तथा प्राची ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 5-0 से विजयी बनाया।

पांचवां मुकाबला गोरखपुर मंडल और सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। गोरखपुर मंडल ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह मुकाबला 9-0 से जीत लिया। छठवां मुकाबला आजमगढ़ व मेरठ मंडल के बीच खेला गया। आजमगढ़ मंडल ने यह मुकाबला 6-0 से जीत लिया। इस मौके पर आरिफ नजमी, राजेश कुमार सोनकर, नरेश चंद्र यादव, सज्जाद हुसैन, मंजीत सिंह धामी व राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed