{"_id":"6674912c63880c7a110dc803","slug":"varanasi-sports-vikas-club-defeated-student-club-3-1-varanasi-news-c-20-vns1056-640050-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports : विकास क्लब ने स्टूडेंट क्लब को 3-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports : विकास क्लब ने स्टूडेंट क्लब को 3-1 से हराया
विज्ञापन
परमानंदपुर के खेल मैदान में खेली जा रही फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को विकास क्लब ने स्टूडेंट क्लब को 3-1 से हरा दिया। प्रतियोगिता का फाइनल 23 जून को होगा।
प्रतियोगिता में विकास क्लब के खिलाड़ी शुभम पटेल ने खेल के पाचवें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 17वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अंशु शर्मा ने टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ का मैच शुरू होने पर स्टूडेंट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और विकास क्लब के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। दूसरे हाफ के सातवें मिनट में स्टूडेंट क्लब के सगीर अहमद ने तेज शॉट लगाकर गोल कर दिया। टीम खेल का स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीम के तेज खेल ने मैच में रोमांच भर दिया। मैच समाप्त होने के दो मिनट पहले मिले पेनाल्टी कार्नर को विकास क्लब के आयुष पटेल ने गोल में बदल कर टीम का स्कोर 3-1 कर जीत दिला दी। मैच में राहुल यादव, ईशान पटेल, सुशील का प्रदर्शन सराहनीय रहा।