{"_id":"669c2c3ff1597a8012034dd0","slug":"varanasi-sports-ups-shailesh-kumar-and-mahima-gautam-in-the-final-varanasi-news-c-20-vns1021-669776-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:यूपी के शैलेश कुमार और महिमा गौतम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:यूपी के शैलेश कुमार और महिमा गौतम फाइनल में
विज्ञापन
22वीं अखिल भारतीय रैंकिंग डार्ट्स प्रतियोगिता शनिवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में खेली गई। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 150 खिलाड़ी खेल रहे हैं। पूर्वांचल में इस खेल की प्रतियोगिता पहली बार हो रही है।
मिक्स डार्ट्स मुकाबले में उत्तर प्रदेश के शैलेश कुमार और महिमा गौतम और छत्तीसगढ़ के पुंडास और शालिनी ने फाइनल में प्रवेश किया। वेटरन महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की इंदु मिश्रा और पश्चिम बंगाल की भारती ने फाइनल में प्रवेश किया। दिव्यांग कैटेगरी में उत्तर प्रदेश के मोइन खान और ललित पाठक फाइनल में पहुंचे।
पुलिस कप में नागालैंड की इंस्पेक्टर लीमा लोतसी और यूपी के विवेक ने फाइनल में प्रवेश किया। एडीजी पीयूष मोर्डिया प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान अंकिता जेटली ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रशांत सहा, दिनेश जायसवाल, रुपमा सरकार, डॉ. अतुल सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को होगा।