{"_id":"664be6ab6667e905870b2777","slug":"varanasi-sports-two-daughters-of-kashi-will-take-training-at-sai-center-varanasi-news-c-20-vns1056-608834-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:साई सेंटर में प्रशिक्षण लेंगी काशी की दो बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:साई सेंटर में प्रशिक्षण लेंगी काशी की दो बेटियां
विज्ञापन
काशी की बेटियां खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। एथलेटिक्स में लगातार पदक जीत रहीं रोशनी यादव और रंजना यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर के लिए हुआ। दोनों खिलाड़ी साई के अलग-अलग सेंटर में प्रशिक्षण लेंगी।
एनसीओई बंगलूरू में प्रशिक्षण लेंगी रोशनी यादव
कोयंबटूर में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकीं रोशनी यादव भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) बंगलूरू में खेल का प्रशिक्षण लेंगी। चोलापुर के जगदीशपुर निवासी रोशनी बीते छह साल में 13 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। रोशनी ने बताया कि कुवैत में आयोजित अंडर-18 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021-22 में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेलो इंडिया 2023 में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
रंजना का चयन भोपाल साई छात्रावास के लिए
एथलेटिक्स खिलाड़ी अंडर-16 रंजना यादव का चयन भोपाल साई सेंटर के लिए हुआ है। रंजना यादव साई के खेल छात्रावास में रहकर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करेंगी। कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि चौबेपुर के लुठाकला गांव निवासी रंजना गरीब परिवार से हैं। उन्होंने साल 2023 महाराष्ट्र के गिरनार में आयोजित स्टेयर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके लिए उन्हें 80 हजार रुपये इनाम जीते थे। वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 9 से अधिक पदक जीत चुकी हैं।