फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports News of CHS team won football tournament trophy for third time in row

Sports: फुटबॉल प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार सीएचएस की टीम जीती ट्रॉफी, पढ़ें- वाराणसी में खेल की खबरें

Tue, 18 Nov 2025 06:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Nov 2025 06:49 PM IST
सार

अंतरविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पिछले साल के मुकाबले इस बार गोल कम हुए, फिर भी लगातार तीसरी बार सीएचएस की टीम ट्राॅफी जीती। पढ़ें- वाराणसी में खेल से जुटी अन्य खबरें... 

विज्ञापन
Varanasi Sports News of CHS team won football tournament trophy for third time in row
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल खेल परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। इस बार हुए मैच में पिछले साल के मुकाबले कम हुए गोल, फिर भी लगातार तीसरी बार सीएचएस की टीम ने ट्राॅफी जीती। शुरुआती मैचों में सर्वाधिक तीन गोल करने वाले जयप्रकाश का जादू अंतिम दिन नहीं चला। ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मैच को सीएचएस बॉयज के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी मोहित ने एकमात्र गोल कर टीम को ट्रॉफी दिलाई।

विज्ञापन


डॉ. एनी बेसेंट मेमोरियल अंतरविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल के मैदान पर वरुणा और सीएचएस के मध्य खेला गया। शुरू से ही दोनों टीमों ने आक्रामक मैच का प्रदर्शन किया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर हमले किए लेकिन पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


मैच का एकमात्र गोल मोहित ने मैच के दूसरे हाफ में किया। 25वें (कुल मैच के 55वें) मिनट में जयप्रकाश के पास मोहित ने लेफ्ट काॅर्नर से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद विपक्षी वरुणा की टीम ने कई जवाबी हमले किए लेकिन सीएचएस फुटबॉल टीम की रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। इस प्रकार सीएचएस की टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्वाति अग्रवाल ने की। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य महेश चंद्र जायसवाल, संचालन आशुतोष प्रजापति ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात ने हिमाचल की टीम को 27-21 के स्कोर से हरा दिया
यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर 9वीं एसएन पांडेय स्मृति तीन दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता सोमवार को लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल (वीपीएस) केराकतपुर में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच में गुजरात की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 27-21 के स्कोर से हरा दिया। इसमें गुजरात के मनदीप ने 9 गोल और हिमाचल प्रदेश के आरव ने 6 गोल किए। उद्घाटन विधायक सुशील सिंह और मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने संयुक्त रूप से किया।यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने बताया कि दूसरे मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को 25-24 के स्कोर से हराया। इसमें मध्यप्रदेश के हरीश और महाराष्ट्र के विशाल ने सात-सात गोल किए। तीसरे मैच में एसएसबी की टीम ने बिहार को 29-11 से हराया। चौथे मैच में यूपी की टीम ने मध्य प्रदेश को 25-12 के स्कोर से हराया। इसमें यूपी पुलिस के विक्रांत ने छह गोल और मध्य प्रदेश के राहुल चित्रौ ने पांच गोल किए। यशस्वी नर्सरी की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 26-15 से हराया। इस मौके पर उपमा पांडेय, संतोष पांडेय, केके पांडेय, सपना मौर्या मौजूद रहीं। संवाद

राष्ट्रीय कराटे में काशी के 10 खिलाड़ियों ने जीते 20 स्वर्ण
भोपाल के सेज विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे शौर्य कप में वाराणसी के 11 खिलाड़ियों ने काता और कुमिते में 24 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता का टाइटल जीता। प्रतियोगिता में वाराणसी के 10 खिलाड़ियों ने दोनों वर्ग में 20 स्वर्ण पदक हासिल किए। वाराणसी कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी के खिलाड़ी 20 स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। यूपी संघ के महासचिव जसपाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में आयुषी मौर्य, अंजली शर्मा, शीतल सिंह चौहान, खुशी यादव, अंशिका मिश्रा, अंशिका त्रिपाठी, कृतज्ञ शर्मा, आशुतोष मिश्र, आकाश कुमार, राजवीर सिंह ने दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।  

खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग में खेलेंगी पूजा पटेल
पश्चिमपुर निवासी पूजा पटेल को आगामी माह में कश्मीर में होने वाली खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए घोषित यूपी टीम में जगह मिली है। खिलाड़ी के यूपी टीम में चयन की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उनके घर जाकर उनके अभिभावक को बधाई दी।

पूजा पटेल ने मेरठ में आयोजित जोनस्तरीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 16 से 18 आयुवर्ग के 52 किलो भारवर्ग में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इसके सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर की प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए वह फाइनल में प्रवेश की लेकिन गहरी चोट होने के कारण फाइनल में मेरठ से मैच हार गईं। लेकिन कश्मीर में अगले साल जनवरी में होने वाले नार्थ जोन खेलो इंडिया प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है।  

प्रादेशिक जूडो में आकाशी और विशाल ने जीता पदक
खेल विभाग और यूपी जूडाे संघ की ओर से तीन दिवसीय समन्वय प्रादेशिक जूडो प्रतियोगिता लखनऊ के बाबू केडी सिंह खेल मैदान के इंडोर हॉल में खेली गई। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें दो खिलाड़ियों ने पदक जीता। जूडो कोच संतोष प्रजापति ने बताया कि 66 किलो भारवर्ग में वाराणसी के आकाश यादव ने स्वर्ण पदक जीता जबकि 60 किलो भारवर्ग में विशाल यादव ने कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को आरएसओ विमला सिंह, वाराणसी जिला जूडो संघ के सचिव लाल कुमार ने बधाई दी है।  

एक साल में जूडो के 2 राष्ट्रीय मैचों में खेलेंगे अतुल
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। भर्थरा गांव निवासी अतुल पाल ने एक साल में ही जूडो के दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। फिलहाल वह 19 नवंबर को भारतीय जूडो संघ की ओर से आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद गए हैं। 

सिगरा स्टेडियम के कोच संतोष प्रजापति ने बताया कि 17 से 19 नवंबर तक राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसके 45 किलो भारवर्ग में अतुल यूपी टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया कि पहले ही वर्ष अतुल ने स्कूली नेशनल के बाद भारतीय जूडो संघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। 

भर्थरा निवासी अतुल के पिता भोलू पाल मिस्त्री हैं। अतुल पाल भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशियालाइन में कक्षा आठवीं में पढ़ते हैं। दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता 69वीं माध्यमिक स्कूली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता दिल्ली में अगले साल जनवरी में होगी। इस प्रतियोगिता के लिए भी अतुल ने क्वालिफाई कर लिया है। 

जूडो में उची माता तकनीक के विशेषज्ञता 
अतुल जूडो के उची माता तकनीक के मास्टर खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस तकनीक से पिछले एक वर्ष में 13 से अधिक मुकाबले जीते हैं। उसने जब भी इस दाव का इस्तेमाल विरोधी खिलाड़ी पर किया, पूर्ण अंक हासिल हुए। कोच ने बताया कि सिगरा स्टेडियम में जूडो का अभ्यास करने से पूर्व वह भट्टीगांव के अखाड़े में खेलना शुरू किया था। 

क्या होती है उची माता तकनीक
यह एक हिप थ्रो है जिसमें खिलाड़ी कंधे और कूल्हे का इस्तेमाल कर विरोधी खिलाड़ी को नीचे गिरा देता है। इस तकनीक में तेजी और आगे की ओर गति का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed