फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi sports news

कल पांच बजे पांच मिनट ताली और थाली बजाएंगी खिलाड़ी

Fri, 04 Sep 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi sports news
पांच सितंबर को पांच बजे पांच मिनट के लिए बेरोजगार खिलाडि़यों ने ताली और थाली बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का निश्चय किया है। जिसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम खिलाडि़यों को जोड़ने की मुहिम भी चला रही है।
विज्ञापन

सुंदरपुर की रहने वाली 26 वर्षीय नेशनल कबड्डी खिलाड़ी श्वेता पटेल ने बताया कि पिछले 10 साल से कबड्डी खेल रही हूं। इस बीच कई नेशनल प्रतियोगिताओं सहित इंडिया कैंप भी किया। जूनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी पांच साल से नौकरी के लिए आवेदन कर रहीं हैं, ताकि पढ़ाई लिखाई के साथ अपनी खुराक का खर्च उठा सके। मगर कहीं नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन

2014-15 के अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकीं सुंदरपुर की रहने वाली 25 वर्षीय निशा सिंह ने बताया कि छह साल के कबड्डी कॅरियर में कई नेशनल प्रतियोगिताओं हिस्सा लिया। नौकरी के लिए कई बार आवेदन किया मगर कही चयन नहीं हुआ। करौंधी की रहने वाली 25 वर्षीय मीना पटेल ने बताया छह साल के कबड्डी कॅरियर में 2018 में इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुकी हूं। घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए चार साल से नौकरी के लिए आवेदन कर रही हूं। मगर कही नौकरी नहीं मिली। ऐसे में सरकार तक आवाज पहुंचाना जरूरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करौंधी की रहने वाली 25 वर्षीय नेशनल खिलाड़ी सरिता पटेल ने बताया कि पिछले 10 साल से कबड्डी खेल रही हूं। 2013 के नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जितने के बाद लगातार नौकरी के लिए आवेदन करती रही। ताकि पढ़ाई लिखाई के साथ परिवार की भी जिम्मेदारी उठा सकूं। मगर कोरोना काल में घर की माली हालत ठीक न होने से ताली और थाली का सहारा लेना पड़ रहा। ताकि अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed