फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: Five players from Kashi won medals in state level wrestling.

Varanasi Sports:राज्यस्तरीय कुश्ती में काशी के पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

Mon, 03 Jun 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: Five players from Kashi won medals in state level wrestling.
गोंडा के नंदिनी नगर में चल रही राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। बालक और पुरुष वर्ग में वाराणसी के 28 खिलाड़ियों ने कुश्ती में जोर आजमाइश की। इनमें से पांच खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि अंडर-17 सब जूनियर और अंडर-23 सीनियर में वाराणसी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते। यूपी कुश्ती संघ के सचिव सुरेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि फ्रीस्टाइल अंडर 17-बालक वर्ग के 80 किलो भारवर्ग में सौरभ यादव और 110 किलो में लक्ष्य कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रीको रोमन बालक वर्ग के 55 किलो में यशपाल ने रजत पदक जीता। अंडर-23 पुरुष वर्ग के 74 किलो में अवध कुमार यादव ने कांस्य पदक जीता। ग्रीको रोमन अंडर-23 पुरुष वर्ग के 55 किलो में दिनेश यादव ने रजत पदक जीता। इस मौके पर रविंद्र कुमार यादव, राम सजन यादव, विशाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed