फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: Final match between Banaras and Azamgarh division today

Varanasi Sports:बनारस और आजमगढ़ मंडल के बीच फाइनल मुकाबला आज

Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: Final match between Banaras and Azamgarh division today
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही आठ दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवें दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मुकाबले में बनारस ने आगरा मंडल की टीम पर 9-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ की टीम रोचक मुकाबले में गोरखपुर मंडल को 1-0 से हरा कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला अब बुधवार को बनारस व आजमगढ़ मंडल की टीमों के बीच होगा।
विज्ञापन

बनारस व आगरा की टीमों के बीच सुबह हुए पहले मुकाबले में बनारस की टीम दोनों ही हॉफ में विपक्षी टीम पर भारी पड़ी। बनारस के आंचल ने खेल के 5वें, 7वें व 9वें मिनट में लगातार तीन गोल कर टीम को पहले ही हॉफ में 7-0 की शानदार बढ़त दिला दी थी। आगरा के खिलाड़ियों द्वारा बनारस की टीम कर रक्षा पंक्ति को भेदने के कई प्रयास किए परंतु सफलता नहीं मिली। 33वे एवं 35वे मिनट में आंचल ने दो गोल कर टीम को 9-0 से जीत दिला कर फाइनल में प्रवेश दिलाया।
विज्ञापन

दूसरा सेमी फाइनल में आजमगढ़ व गोरखपुर के खिलाड़ियों के बीच हुआ। पहले हाफ के 13वें मिनट में आजमगढ़ की खिलाड़ी प्रिया ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। काफी जोर लगाने के बाद भी गोरखपुर की टीम इस बढ़त को बराबर न कर पाने से मुकाबला हार गई। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, संरक्षक राजीव श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, फुटबॉल संघ महासचिव अयोध्या सज्जाद हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed