फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: 150 players busy preparing for state level football competition

Varanasi Sports:राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे 150 खिलाड़ी

Tue, 16 Jul 2024 05:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: 150 players busy preparing for state level football competition
राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर बरेका इंटर कॉलेज मैदान में चल रहा है। इसमें फुटबॉल कोच भैरव दत्त खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

कोच भैरव दत्त ने बताया कि यहां के 20 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। पहाड़ी गांव की गुड़िया ने अब तक 13 राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। वह उत्कृष्ट खेल के आधार पर 2019-23 तक साई सेंटर में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

सुलेखा कन्नोजिया 2018 से फुटबॉल खेल रही हैं। घर में पिता के काम में हाथ बंटाने के लिए लोगों के कपड़े आयरन करती हैं। बताया कि बीमार मां ने दवा के लिए रखे पैसे से फुटबॉल का किट पर खर्च कर दिया था। वह अब तक दो नेशनल खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता शर्मा के पिता शहर में घूम घूम कर लोगों के कैंची और चाकू आदि की धार तेज करते हैं। गरीब परिवार से होने के बावजूद अमृता ने तीन राष्ट्रीय और दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं। प्रतिमा चार राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। उन्होंने चार प्रतियोगिताओं में खेलकर टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed