फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: 150 football players taking daily training in the camp

Varanasi Sports:150 फुटबॉल खिलाड़ी शिविर में रोजाना ले रहे प्रशिक्षण

Tue, 02 Jul 2024 07:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: 150 football players taking daily training in the camp
बरेका इंटर कॉलेज के मैदान पर एक माह के फुटबाॅल प्रशिक्षण शिविर में करीब 150 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर बरेका फुटबॉल नर्सरी ने लगाया है। इसमें शाम को बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी कोच भैरव दत्त की देखरेख में अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के खेल को निखारने में कोच के अलावा फिजियो मदद करते हैं।
विज्ञापन

भैरव दत्त ने बताया कि पूर्वांचल में खेल की अपार संभावनाएं हैं। बीते साल बरेका फुटबॉल नर्सरी के करीब 36 खिलाड़ियों का चयन देश के अलग-अलग खेल छात्रावासों के लिए हो चुका है। बताया कि लवली विश्वविद्यालय पंजाब में यहां के आठ, गुवाहाटी में दो, ग्वालियर में तीन, कटक (ओडिशा) में पांच खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। इस वर्ष स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में अनुज, अमित, यश और फैजाबाद खेल छात्रावास में सनी चयनित हुए है। वहीं, नर्सरी के 200 में से 82 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुके हैं।
विज्ञापन

पांच खिलाड़ी खेल चुके हैं आई लीग
बालिका वर्ग की आई लीग में बरेका की सात खिलाड़ी खेल चुकी हैं। इसमें चांदनी, गुड़िया, पूजा, संध्या, अमृता, आंचल पटेल और प्रीति यादव शामिल हैं। भैरव दत्त ने बताया कि लगातार प्रतियोगिता खेलने से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed