वाराणसी: क्रिकेट के मैदान पर दिखा पुरानी दोस्ती का जज्बा, रवि ब्लूज बनी चैंपियन
सेंट जॉन्स स्कूल (DLW), वाराणसी में रविवार को आयोजित SJSAA कप 2026 में रवि ब्लूज ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में केशव ग्रीन उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पुरातन छात्रों ने सपरिवार हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान क्रिकेट के साथ स्कूल की पुरानी यादें और दोस्तों का अपनापन भी देखने को मिला।
विस्तार
सेंट जॉन्स स्कूल (डीएलडब्ल्यू), वाराणसी में रविवार को सेंट जॉन्स स्कूल एलुमनाई एसोसिएशन (SJSAA) की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता SJSAA कप 2026 का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में रवि ब्लूज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि केशव ग्रीन की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पुरातन छात्रों ने सपरिवार हिस्सा लिया।
ICICI बैंक के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पूर्व छात्रों का विद्यालय से जुड़ाव बनाए रखना और आपसी संबंधों को मजबूत करना था। क्रिकेट के मैदान पर पुराने दोस्तों का उत्साह और स्कूल के दिनों की यादें देखने को मिलीं। वर्तमान छात्रों ने भी मैचों का आनंद लिया। उन्होंने भविष्य में एलुमनाई एसोसिएशन से जुड़कर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही।
कई रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में XJ उदय जयपुरिया के स्वामित्व वाली RAVI FANS की टीम रवि ब्लूज ने जीत दर्ज की। वहीं, XJ अपूर्व माथुर के स्वामित्व वाली केशव ग्रीन की टीम उपविजेता रही।
कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष XJ संजय बनर्जी के मार्गदर्शन में आयोजन का संचालन संयोजक XJ डॉ. विवेक गौतम और XJ अभिषेक मोहन ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष XJ राज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष XJ पुनीत अग्रवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष XJ पंकज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष XJ मनीष कटारिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की ओर से समय-समय पर खेल, शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनका उद्देश्य पुरातन छात्रों का विद्यालय से जुड़ाव बनाए रखना और जरूरत के अनुसार स्कूल व वर्तमान विद्यार्थियों को सहयोग देना है। आयोजन में विद्यालय प्रबंधन का भी सहयोग रहा।