फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Spice Jet's two flights from Varanasi to Delhi and Mumbai closed, three GoFirst flights already canc

Varanasi: स्पाइस जेट की वाराणसी से दिल्ली और मुंबई की दो फ्लाइटें बंद, गो फर्स्ट के तीन विमान पहले से रद्द

Thu, 11 May 2023 12:54 PM IST
किरन रौतेला वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी
वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 May 2023 12:54 PM IST
सार

स्पाइस जेट ने मार्च में जारी समर शेड्यूल में तीन फ्लाइटों के उड़ान का ब्योरा दिया था। इनमें दो फ्लाइटें दिल्ली और एक की मुंबई की थी। अब मुंबई और दिल्ली की एक-एक फ्लाइट बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
Varanasi: Spice Jet's two flights from Varanasi to Delhi and Mumbai closed, three GoFirst flights already canc
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें बंद कर दी गई हैं। अब दिल्ली की एक फ्लाइट ही चल रही है। इससे यात्रियों की मुश्किल बढ़नी तय है। यात्रियों को आगे फ्लाइटों का कम विकल्प मिलेगा। फ्लैक्सी रेट के हिसाब से ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। ऐसे में दिल्ली व मुंबई का सफर महंगा हो जाएगा। गो-फर्स्ट की तीन उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, स्पाइस जेट ने मार्च में जारी समर शेड्यूल में तीन फ्लाइटों के उड़ान का ब्योरा दिया था। इनमें दो फ्लाइटें दिल्ली और एक की मुंबई की थी। अब मुंबई और दिल्ली की एक-एक फ्लाइट बंद कर दी गई है। दिल्ली की जो फ्लाइट बंद हुई, वह 72 सीटर थी। मुंबई की फ्लाइट 142 यात्रियों को लेकर जा और आ रही थी। जो फ्लाइटें बंद हुई हैं, वह पूरी यात्री क्षमता के साथ आ-जा रही थीं। बताया जा रहा है कि डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने पुराने इंजन के साथ फ्लाइटों के उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी है। इस कारण विमानन कंपनी ने फ्लाइटों को बंद करने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट से अब 48 उड़ान

पांच मई तक वाराणसी एयरपोर्ट से 54 से 56 उड़ान थीं, लेकिन अब 48 फ्लाइटों का ही आवागमन हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पहले रोजाना आठ से नौ हजार यात्रियों का आवागमन होता था। अब यह संख्या छह से सात हजार यात्रियों की रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Varanasi: Spice Jet's two flights from Varanasi to Delhi and Mumbai closed, three GoFirst flights already canc
स्पाइस जेट

गो फर्स्ट की उड़ानें 19 मई तक रद्द

गो फर्स्ट की उड़ानें अब 19 मई तक रद्द कर दी गई हैं। इससे यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। जिन यात्रियों ने पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें अब दूसरी विमानन कंपनी का टिकट लेना पड़ रहा है। ऐसे में टिकट महंगे मिल रहे हैं। गो फर्स्ट की वाराणसी एयरपोर्ट से अहमदाबाद, मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें थीं। इसी विमानन कंपनी से वाराणसी सहित पूर्वांचल के 16 जिलों के हज यात्रियों को काबा जाना था। 21 मई से उड़ान का विकल्प दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सकेगा। उड़ाने लगातार रद्द की जा रही हैं।

मौसम की खराबी से काठमांडू का विमान वाराणसी डायवर्ट

काठमांडू में खराब मौसम की वजह से बुधवार को दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। मौसम ठीक होने के बाद विमान ने काठमांडू के लिए उड़ान भरा है।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान दिल्ली एयरपोर्ट से 175 यात्रियों को लेकर काठमांडू के लिए दोपहर 1 बजे बजे निकला। दोपहर 2:15 बजे काठमांडू एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में पहुंचा। लेकिन, मौसम ठीक नहीं था। इस कारण विमान को उतारने की अनुमति नहीं मिल सकी। विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा, फिर पायलट ने एटीसी को फ्यूल कम होने की सूचना दी। इसके बाद एटीसी ने विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया। यह विमान अपराह्न 4:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। एक घंटे बाद 5:17 बजे विमान ने काठमांडू के लिए उड़ान भरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed