फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: SP worker set up a tomato shop to come into limelight.

Varanasi: चर्चा में आने के लिए सपा कार्यकर्ता ने लगाई टमाटर की दुकान, खड़े किये बाउंसर, फिर पुलिस आई एक्शन में

Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
सार

टमाटर की सुरक्षा में दो बाउंसर खड़ा करके वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
Varanasi: SP worker set up a tomato shop to come into limelight.
सपा कार्यकर्ता की नौटंकी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चा में आने के लिए सपा नेता अजय यादव उर्फ अजय फौजी ने रविवार को टमाटर की दुकान लगा दी। साथ ही टमाटर की सुरक्षा में दो बाउंसर खड़ा करके वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन


नगर निगम व पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। सपा नेता ने 500 रुपये के टमाटर खरीदवाए, फिर दुकानदार को हटाकर खुद बैठ गए। मामला साफ हुआ तो लंका थाने की पुलिस ने वास्तविक दुकानदार व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। सपा नेता की तलाश में दबिश दी जा रही है। l
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक सपा नेता योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर गए। दुकानदार को पैसे दिए और दूसरी दुकान से टमाटर मंगवाकर बेचने लगे। हिरासत में लिए गए सब्जी विक्रेता ने सच बता दिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अजय फौजी को भी पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, मामले को लेकर देर रात तक लंका थाने में हंगामा चलता रहा। जिलाध्यक्ष सहित तमाम सपा नेता थाने पहुंच गए। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बाद नेता वापस  चले गए।  दरसअल, टमाटर बेचने का वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था। अखिलेश ने लिखा था कि भाजपा टमाटर को जेड प्लस सुरक्षा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed