फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Six beneficiaries will get certificate of ownership scheme in the hands of PM, PM will pay one lakh 75 thousand cattle farmers of the state on one click before public meeting

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: डेढ़ घंटे रहेंगे, छह लाभार्थियों को सौंपेंगे प्रमाणपत्र, करखियांव में जनसभा को करेंगे संबोधित

Mon, 20 Dec 2021 12:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 12:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। 10 दिन की अवधि में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा होगा। इस बार पीएम 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

 

विज्ञापन
Varanasi: Six beneficiaries will get certificate of ownership scheme in the hands of PM, PM will pay one lakh 75 thousand cattle farmers of the state on one click before public meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को वाराणसी के छह लाभार्थियों को मंच से स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र देंगे। पीएम मोदी के हाथों घरौनी वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही जिले भर के करीब 60 हजार लोगों का प्रमाणपत्र वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद सभी तहसीलों के ग्रामीण अपना घरौनी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने से पहले अमूल से जुड़े प्रदेश के एक लाख 75 हजार किसानों के खाते में एक क्लिक के जरिए भुगतान भी करेंगे।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद चल रहे दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को फिर वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ ही वाराणसी की 21 सौ करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

23 दिसंबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। करीब डेढ़ घंटे के काशी दौरे में पीएम मोदी करखियांव में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वाराणसी के स्वामित्व योजना के छह लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे। इन लाभार्थियों का चयन कर प्रशासन की ओर से राजस्व परिषद के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।

पीएमओ से नाम पर मुहर लगने के बाद इन्हें मंच के लिए तैयार किया जाएगा। यहां बता दें कि काशी में शहर के कई वार्डों की सूरत बदल गई है। इसमें काल भैरव वार्ड, राजमंदिर, दशाश्वमेध वार्ड में स्मार्ट सिटी के तहत काम कराए गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत संवारी गई गलियों को पर्यटन के लिए भी खोला जाएगा। 
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: परियोजनाओं का काम पूरा, प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण का इंतजार

सर्व विद्या की राजधानी को फिर मिलेगी सौगात

Varanasi: Six beneficiaries will get certificate of ownership scheme in the hands of PM, PM will pay one lakh 75 thousand cattle farmers of the state on one click before public meeting
23 दिसंबर को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम 23 दिसंबर को सर्व विद्या की राजधानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को फिर सौगात देंगे। इसमें 130 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार पं. मदनमोहन मालवीय कैंसर अस्पताल बीएचयू में डाक्टर हास्टल, नर्स हास्टल और धर्मशाला का निर्माण किया गया है। 107.36 करोड़ रुपये में अंतर विश्वविद्यालयी शिक्षक शिक्षा केंद्र, जोधपुर कालोनी में 121 करोड़ रुपये से तैयार आवासीय फ्लैट्स का लोकार्पण करेंगे।

गुरु रविदास की जन्मस्थली पर पर्यटन विकास

पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन में श्रद्धालुओं के लिए 5.35 करोड़ से बनकर तैयार सामुदायिक हाल भी शामिल है। इसके साथ ही पिंडरा में अधिवक्ताओं के लिए दो मंजिला भवन और कुरु में क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed