{"_id":"5e2069d98ebc3e4ade2120c1","slug":"varanasi-sensation-after-the-body-of-a-youth-playing-a-bet-in-a-lawyer-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः एक वकील के मकान में सट्टा खेलने वाले युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः एक वकील के मकान में सट्टा खेलने वाले युवक का शव मिलने से सनसनी
Thu, 16 Jan 2020 07:19 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 16 Jan 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज खोजवा निवासी विनोद कुमार गुप्ता (39) का शव गुरुवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर गुरुधाम स्थित एक अस्पताल के बगल में रहने वाले अधिवक्ता दिनेश गिडोडिया के मकान के पीछे बालकनी में जमीन पर पड़ा मिला। अधिवक्ता दिनेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से विनोद के परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को कब्जे में लिया। पूछताछ के लिए विनोद के दो साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर भेलुपुर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मृतक की मोटरसाइकिल नबावगंज चौराहे पर मिली और वहां से वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा। इस बात की जांच करने के साथ बगल के मकानों से उसके गिरने की आशंका भी है। पुलिस के जांच में अभी तक निकल कर आया है कि मृतक सट्टा खेलता था।
विज्ञापन
नवाबगंज के रहने वाले काशीनाथ गुप्ता के तीन बेटे थे। बड़ा बेटा राजेश व वंशीधर सबसे छोटा विनोद था। विनोद केबल का काम करता था। विनोद अपनी पत्नी रेशमा और सोलह वर्षीय बड़े बेटा अभिषेक, प्रतीक और दो बेटियां खुशी और लाडो के साथ रहते थे।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी रेशमा व परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। रेशमा ने बताया कि वह बुधवार को दिन में 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन रात 8 बजे तक नहीं लौटने पर उनको फोन किया तो वह बोले कि एक घण्टे बाद वापस लौटकर आऊंगा। दोबारा मिलाने पर उनका नंबर बंद बताने लगा। उनके पैर और जूते में मिट्टी और घास लगी थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का नाइट विजन काम नहीं करने से शक और बढ़ गया है।