Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Semester examinations at Sampurnanand Sanskrit University to begin on December 15

वाराणसी: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से, टाइम टेबल जारी

Sat, 21 Nov 2026 01:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sat, 21 Nov 2026 01:52 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शास्त्री और आचार्य स्तर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। भूतपूर्व, बैक और श्रेणी सुधार के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Varanasi Semester examinations at Sampurnanand Sanskrit University to begin on December 15
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वर्ष 2026 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शास्त्री और आचार्य स्तर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शास्त्री प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के साथ आचार्य प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक, श्रेणी सुधार और एकल विषय के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम को कुलपति की स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन


अलग-अलग सत्रों के विद्यार्थियों की परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि सत्र 2026-2030 के शास्त्री प्रथम सेमेस्टर, 2025-2029 के तृतीय सेमेस्टर और 2024-2028 के पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसी तरह सत्र 2026-2028 के आचार्य प्रथम और 2025-2027 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं में संबंधित सत्र के संस्थागत परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

भूतपूर्व और बैक परीक्षार्थियों को भी मौका
विश्वविद्यालय ने भूतपूर्व, बैक, श्रेणी सुधार और गौप परीक्षाओं के लिए भी कार्यक्रम जारी किया है। शास्त्री स्तर पर सत्र 2025-2029 के प्रथम सेमेस्टर, 2024-2028 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, 2023-2026 तथा 2022-2025 के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों श्रेणियों के विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे।

आचार्य स्तर पर सत्र 2024-2026 और 2023-2025 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के भूतपूर्व, बैक, श्रेणी सुधार और गौप परीक्षार्थियों के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

वार्षिक परीक्षाएं मई-जून 2027 में
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी परीक्षा कार्यक्रम को परिसर के विभागाध्यक्षों, संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों के प्राचार्यों और छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शास्त्री परीक्षा सत्र 2021-2024 के वार्षिक परीक्षार्थियों की परीक्षाएं मई या जून 2027 में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed