{"_id":"69a165f7574ae0a06a08f400","slug":"varanasi-secured-first-position-in-country-in-ncap-ranking-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: प्रदूषण मुक्त शहरों की सूची में काशी देश में अव्वल, सात साल में 45 प्रतिशत शुद्ध हुई हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: प्रदूषण मुक्त शहरों की सूची में काशी देश में अव्वल, सात साल में 45 प्रतिशत शुद्ध हुई हवा
Fri, 27 Feb 2026 03:08 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:08 PM IST
सार
Varanasi News: एनसीएपी के तहत जारी रैंकिंग में वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऐसे में प्रदूषण मुक्त शहरों की सूची में काशी देश में अव्वल रहा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत जारी रैंकिंग में वाराणसी ने देश के 131 शहरों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच के आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी में अति सूक्ष्म कणों (पार्टिकुलेट मैटर 2.5) के स्तर में 45 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सुधार पूरे देश के किसी भी शहर की तुलना में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस उपलब्धि को काशीवासियों के सहयोग और टीम वर्क का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि शहर में धूल नियंत्रण के लिए मशीनीकृत सफाई, कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीक और सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन ने हवा को शुद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रशासन की ओर से प्रदूषण के स्रोतों पर निरंतर की गई निगरानी और 'स्मार्ट सिटी' के तहत लागू किए गए उपायों से ही यह मुकाम हासिल हो सका है।
विज्ञापन
वर्ल्ड एमिशन नेटवर्क की रिपोर्ट और 'एनवायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लेटर्स' में प्रकाशित शोध के अनुसार, वाराणसी का यह मॉडल अब अन्य प्रदूषित शहरों के लिए एक मिसाल बन गया है। शीर्ष 10 शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश के मेरठ और गजरौला ने भी अपनी जगह बनाई है, लेकिन काशी 45 फीसदी सुधार के साथ सबसे आगे है।
विज्ञापन