फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi schools timings changed due to cold weather

ठंड का असर बरकरार: वाराणसी के स्कूलों की बदली टाइमिंग, जानें- कितने घंटे चलेगी क्लास

Wed, 10 Jan 2024 08:51 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jan 2024 08:51 PM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में ठंड का असर बरकरार है। सुबह और शाम में कोहरे की चादर के साथ ही गलन का सिलसिला जारी है। हालांकि दिन में तेज धूप से राहत भी मिल रही है। ऐसे में वाराणसी में गुरुवार से स्कूल खुल जाएंगे। 

विज्ञापन
Varanasi schools timings changed due to cold weather
स्कूल की छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी जिले में ठंड को देखते हुए बंद चल रहे कक्षा आठ तक के विद्यालय गुरुवार से खुल जाएंगे। अब विद्यालय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक (चार घंटे) चलाए जाएंगे। बीएसए डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद अब विद्यालय संचालकों को निर्धारित समय से संचालित करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय तय किया गया है, जो कि सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अवध किशोर सिंह ने बताया कि इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्मार्टफोन खाकर खुशी से झूम उठे विद्यार्थी
चिरईगांव ब्लॉक बरियासनपुर स्थित डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज के विद्यार्थी स्मार्ट फोन पाकर खुशी से झूम उठे। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चिरईगांव ब्लॉक के बीडीओ राजबहादुर सिंह ने पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन सौंपा। कहा कि किताब और टेक्नोलॉजी के समन्वय से भविष्य को संवारने के लिए बच्चों के पास सुनहरा मौका है। इस दौरान विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन की उपयोगिता और प्रधानमंत्री के विजन डिजिटल भारत और उसके भविष्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य केके तिवारी ने विद्यालय की स्थापना के उद्देश्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed