{"_id":"65ae754d91e64fa5bf0569ab","slug":"varanasi-school-timing-changed-up-to-class-8th-due-to-cold-weather-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का बदला समय: जानिए वाराणसी में कब खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, कितने घंटे होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का बदला समय: जानिए वाराणसी में कब खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, कितने घंटे होगी पढ़ाई
Mon, 22 Jan 2024 07:31 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:31 PM IST
सार
वाराणसी में ठंड के चलते आठवीं तक के विद्यालयों का समय बदला गया है। ऐसे में अब छह घंटे की बजाय पांच घंटे पढ़ाई होगी। ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल गया है। अब छह घंटे की बजाय यहां पांच घंटे (सुबह 10 बजे से तीन बजे तक) ही पढ़ाई होगी। ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में यह नई व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार से कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खुल जाएंगे। ठंड को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक चलेंगे। बता दें कि शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को 22 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित दिया था।
विज्ञापन