फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi school garden food program in 60% of primary schools suffering from malnutrition

Varanasi: 60 फीसदी प्राथमिक विद्यालयों की पोषण वाटिका कुपोषित, हरी सब्जियों की जगह उग रही घास

Tue, 23 Sep 2025 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Sep 2025 06:12 PM IST
सार

जिले में 1144 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 2.50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सरकार की तरफ से वर्ष 2020-21 में इन विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाने का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन
Varanasi school garden food program in 60% of primary schools suffering from malnutrition
विद्यालय में मौजूद पोषण वाटिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में पौष्टिक आहार देने के लिए बनाई गई पोषण वाटिका खुद कुपोषित हैं। इसमें सब्जियों की जगह घास उगी हैं। जिले के करीब 60 फीसदी विद्यालयों में धरातल पर वाटिका का अस्तित्व समाप्त हो गया है। वाटिका में उगने वाली सब्जियों को मिड डे मील में उपयोग करने का आदेश है। विद्यालयों में सब्जियां बाजारों से खरीदी जा रही हैं। 

विज्ञापन


जिले में 1144 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 2.50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सरकार की तरफ से वर्ष 2020-21 में इन विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाने का आदेश दिया गया था। इस वाटिका का निर्माण पहले उन स्कूलों में होना था जहां बाउंड्रीवॉल थी। 
विज्ञापन


साल 2024 से इसे हर विद्यालय के लिए अनिवार्य कर दिया गया था। परिसर में खाली जमीन नहीं होने की स्थिति में स्कूल की छत और खाली जगहों में गमले का उपयोग कर किचन गार्डेन का निर्माण करना था। वाराणसी में अधिकतम विद्यालयों में वर्तमान में पोषण वाटिका अस्तित्व विहीन हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अस्तित्व में वाटिका वहां उगी घास 
जिले के ऐसे प्राथमिक विद्यालय जहां पोषण वाटिका अस्तित्व में हैं, वह उपयोग में नहीं है। देखरेख के अभाव में वहां घास उग गई है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण पोषण युक्त सब्जियों का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इन विद्यालयों में सब्जियां खरीदी जाती हैं जिसका व्यय अलग से आता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed