फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi sanskrit book fair start from tomorrow

काशी में आज से शुरू होगा भारत का पहला संस्कृत पुस्तक मेला

Sat, 09 Sep 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 09 Sep 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
varanasi sanskrit book fair start from tomorrow
बुक फेयर - फोटो : SELF
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत पुस्तक मेले का आयोजन नौ से 17 सितंबर तक टाउनहॉल में किया जाएगा। मेले में संस्कृत साहित्य की समृद्ध संपदा सुधी पाठकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


प्रतिदिन साहित्यिक आयोजन होंगे और संस्कृत के जानकार विद्वतजन जिज्ञासुओं का ज्ञानवर्धन भी करेंगे। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष डॉ. बलदेव भाई शर्मा ने दी।  बीएचयू के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि यह आयोजन न्यास की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुस्तक मेले में देश के कई प्रकाशक भी हिस्सेदारी करेंगे। यहां संस्कृत के अलावा हिंदी समेत अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी। मेले के दौरान संगोष्ठी, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने बताया कि पुस्तक मेले का उद्घाटन नौ सितंबर को राज्यपाल रामनाईक दोपहर बाद तीन बजे करेंगे। वे न्यास की ओर से संस्कृत में पहली बार प्रकाशित पुस्तक ‘गांधी तत्व सत्कर्म’ का विमोचन भी करेंगे।

इस मौके पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी, संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे, काशी विद्यापीठ कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग मौजूद रहेंगे। 

मेले में आने वाले प्रकाशकों-पुस्तक विक्रेताओं की ओर से 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पुस्तकालयों को विशेष छूट मिलेगी। डॉ. बलदेव भाई शर्मा ने बताया कि न्यास की ओर से अक्तूबर में पुणे में बाल पुस्तक महोत्सव, अगले साल फरवरी में राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेला श्रीनगर में लगाया जाएगा।


इसके अलावा न्यास की ओर से ‘हर हाथ एक किताब’ योजना शुरू की गई है जिसमें जरूरतमंदों को पुस्तक दी जाती है ताकि पुस्तकों के अभाव में उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed