फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi samajwadi party leader objectionable comment on PM modi

बनारस में सपा प्रत्याशी भूले मर्यादा, पीएम मोदी के खिलाफ जमकर उगला जहर

Wed, 22 Nov 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 22 Nov 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
varanasi samajwadi party leader objectionable comment on PM modi
जिलाध्यक्ष ने जताया खेद, कहा मर्यादा न भूलें प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चुनावी सभा के दौरान सपा प्रत्याशी संदीप मिश्र के बोल बिगड़ गए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की मौजूदगी में भाषण के दौरान संदीप ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अशोभनीय टिप्पणी की। हालांकि इसके बाद मंच पर मौजूद नेता उन्हें चुप कराते देखे गए। मंगलवार को इस भाषण का वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा और सपा दोनों खेमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार तक इस मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सपा नेता माता प्रसाद पांडेय सोमवारक को  वार्ड नंबर 67 से पार्षद प्रत्याशी संदीप मिश्र के समर्थन में सभा करने जिलाध्यक्ष सरायगोवर्धन गए थे। माता प्रसाद पांडेय की मौजूदगी में भाषण के दौरान ही संदीप ने जनता से वादे करने के दौरान ही पीएम के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

विवादित पोस्टर बनाने को लेकर चर्चा में रहे संदीप

varanasi samajwadi party leader objectionable comment on PM modi
sp logo
पार्टी के दो मुस्लिम नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि उनका दुआएं उनके साथ हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव का कहना है कि राजनीति में भाषा में संयम होना चाहिए। प्रधानमंत्री हम सभी के और पूरे देश के हैं।

अगर संदीप ने पीएम के लिए अशोभनीय टिप्पणी की है कि तो वह पार्टी के जिलाध्यक्ष होने के नाते खेद प्रकट करते हैं। संदीप से इस बारे में जवाब मांगा जाएगा। नेताओं को मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि संदीप पूर्व विवादित पोस्टर बनाने को लेकर चर्चा में रहे हैं।

वहीं संदीप अपने भाषण से पलटी मार गए। उनका कहना है कि उन्होंने अपने भाषण में विकास का तमाचा मारने की बात कही थी। उनके भाषण को एडिट कर वायरल किया गया। वह देश के पीएम का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed