फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi's tradition of hundreds of years is on the verge of breaking, illegal occupation of the venue of Mahashamshan Nath, how the unique gathering will be decorated

वाराणसी की सैकड़ों वर्षों की परंपरा टूटने की कगार पर, महाश्मशान नाथ के कार्यक्रम स्थल पर अवैध कब्जा, कैसे सजेगी अनूठी महफिल 

Tue, 22 Mar 2022 10:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Mar 2022 10:07 PM IST
सार

बाबा श्मशान नाथ का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव छह अप्रैल से शुरू होगा, आठ अप्रैल को परंपरा निभाते हुए नगर वधुएं बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगी।
 

विज्ञापन
Varanasi's tradition of hundreds of years is on the verge of breaking, illegal occupation of the venue of Mahashamshan Nath, how the unique gathering will be decorated
आरोपी के घर से बरामद घुंघरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चैत्र नवरात्र में वर्षों से चले आ रहे बाबा महाश्मशान मंदिर में वार्षिक शृंगार के कार्यक्रम स्थल पर लकड़ी व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से लकड़ी रख कब्जा करने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी समाधान नहीं कर रहा है। ऐसे में आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन



बाबा श्मशान नाथ सेवा समिति के उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि काशी में चैत्र नवरात्र पर सप्तमी के दिन महाश्मशान घाट पर अनूठी महफिल सजती है।    जलती चिताओं के बीच नगर वधुओं के पांव में घुंघरू रातभर इस महफिल में बजते रहते हैं।
विज्ञापन



कार्यक्रम स्थल पर जहां मंच लगते हैं वहीं अवैध रूप से लकड़ी रखकर कब्जा जमा लिया गया है। इसके कारण सैकड़ों वर्षों से चली आ परंपरा टूटने की कगार पर है। महाश्मशान नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष चेनु प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि राजा मानसिंह द्वारा स्थापित बाबा मसाननाथ मंदिर में कार्यक्रम पेश करने के लिए उस समय की जानी-मानी नर्तकियों और कलाकारों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



चूंकि मंदिर श्मशान के बीचों बीच था, लिहाजा ख्यातिलब्ध कलाकारों ने इनकार कर दिया। राजा ने कार्यक्रम का ऐलान करवा दिया था। अब समस्या यह कि कार्यक्रम कैसे हो। इसके बाद नगर वधुओं को आमंत्रित किया गया।


नगर वधुओं ने राजा मानसिंह का निमंत्रण स्वीकार किया और तब से यह परंपरा चली आ रही है। लेकिन यदि इस बार कार्यक्रम स्थल से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो सैकड़ों साल से चली आ रही परंपरा इस बार टूट सकती है।



छह अप्रैल से शुरू होगा महोत्सव
चेनु प्रसाद ने बताया कि बाबा श्मशान नाथ का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव इस बार छह अप्रैल से शुरू होगा। इसमें पहले दिन बाबा का रुद्राभिषेक पूजन हवन का कार्यक्रम है। दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आठ अप्रैल को परंपरा निभाते हुए नगर वधुएं बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगी।

बाबा श्मशान नाथ का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव छह अप्रैल से शुरू होगा, आठ अप्रैल को परंपरा निभाते हुए नगर वधुएं बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed