फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi's Samane ghat bridge to be built for 10 years, PM will now inaugurate

वाराणसी का सामनेघाट पुल, मुलायम ने किया था शिलान्यास, अब मोदी करेंगे उद्घाटन

Mon, 01 May 2017 10:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 May 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Varanasi's Samane ghat bridge to be built for 10 years, PM will now inaugurate
सामनेघाट पुल का निरीक्षण करते डाक्टर नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला

अरसे से रामनगर-सामनेघाट पक्का पुल के बनकर तैयार होने की आस लगाए हजारों बाशिंदों को जून महीने के अंत तक बड़ी सौगात मिल सकती है। 27 जून को सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह आरओबी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रदेश के विधि न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने यह जानकारी दी। साथ ही, कार्यदायी संस्थाओं को दो टूक हिदायत दी कि हर हाल में 27 जून से पहले काम पूरा कराएं अन्यथा एफआईआर के लिए तैयार रहें।  
विज्ञापन


डाक्टर नीलकंठ ने कहा कि सीएम योगी ने इस पुल का पूरा करने के लिए तिथि तय कर दी है। अगले दो महीने के अंदर इस पुल को हर हाल में पूरा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ इस पुल का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी इससे पहले काम पूरा करा लें। उन्होंने काम की गति को तेज करने का निर्देश दिया और कहा कि तीन शिफ्ट में काम कराया जाए। 

बता दें कि इस पुल की शुरुआत मुलायम सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2006 हुई थी और अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। अब इस पुल की लागत भी कई गुना बढ़ चुकी है।


97.72 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनने वाले 923.95 मीटर लंबे सामनेघाट-रामनगर पुल के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने काम की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed