Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi S Rajalingam appointed Divisional Commissioner Kanpur K Vijayendra Pandian takes charge Varanasi

एस. राजलिंगम का तबादला: कानपुर के मंडलायुक्त बने, के. विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी की कमान; 16 आईएएस इधर-उधर

Mon, 16 Nov 2026 05:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 16 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एस. राजलिंगम कानपुर के नए मंडलायुक्त होंगे, जबकि के. विजयेन्द्र पांडियन वाराणसी मंडल की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
Varanasi S Rajalingam appointed Divisional Commissioner Kanpur K Vijayendra Pandian takes charge Varanasi
मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त भी बदल दिए गए हैं। अब के. विजयेन्द्र पांडियन वाराणसी के नए मंडलायुक्त होंगे। वहीं, वर्तमान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

एस. राजलिंगम अब तक वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें कानपुर मंडल भेजा गया है। वहीं, के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी मंडल की कमान सौंपी गई है। उनके सामने वाराणसी मंडल के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

के. विजयेन्द्र पांडियन इससे पहले कानपुर मंडल के मंडलायुक्त के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही उनके पास उद्योग और वस्त्रोद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी थी। वह आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के पद का कार्यभार संभाल रहे थे। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड और स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी थे

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन होंगे

पांडियन के पास सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी थी। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर भी कार्यरत थे।

वाराणसी मंडल में उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडलायुक्त के रूप में उन्हें वाराणसी के साथ चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिलों के प्रशासनिक समन्वय, विकास कार्यों की निगरानी और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालनी होगी। नए मंडलायुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडल स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed