फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi's momos seller Arvind talks to PM Modi

मंगलवार का दिन अरविंद के लिए रहा मंगलमय, पीएम से बातचीत के बाद दो घंटे में बिक गए 500 मोमोज

Tue, 27 Oct 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 27 Oct 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Varanasi's momos seller Arvind talks to PM Modi
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित वेंडिंग जोन में मोमोज व कॉफी की दुकान लगाने वाले वेंडर अरविंद मौर्य के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद में अरविंद मौर्य से खुलकर बातचीत की। एक शिक्षक की भूमिका में रहे पीएम ने व्यापार आगे बढ़ाने को लेकर अरविंद को कई कारगर टिप्स भी दिए।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे पीएम ने वर्चुअल संवाद किया तो इधर दोपहर 1 से 2 बजे तक अरविंद के 500 मोमोज एक झटके में बिक गए। सरायनंदन खोजवां निवासी अरविंद मौर्य ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी से वार्ता करके एक अलग ही अनुभूति हुई। यह उन्हीं का देन है कि लोग सुबह से बधाइयां दे रहे हैं। दुकान पर कॉफी व मोमोज के स्टॉक खत्म हो गए। शाम के समय दोबारा बनाना पड़ा। 
विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि डेढ़ दशक से दुर्गाकुंड में पटरी पर दुकान लगाते चले आ रहे हैं। दुकान जब खुली थी तो सॉफ्टी आइसक्रीम बेचा करते थे। फिर 2010 में 9 हजार रुपये की कॉफी मशीन खरीदी। 5 रुपये के हिसाब से कॉफी बेचते थे। लेकिन बिजली नहीं रहने पर मशीन बंद हो जाती थी तो बहुत दिक़्क़त होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2011 में ही सोयाबीन मोमोज बनाना सीखा और फिर उसे ही आगे जारी रखा। इस समय तंदूर मोमोज, वेज मोमोज, न्यूट्रिला मोमोज आदि कई तरह के मोमोज बना रहे हैं। दोपहर के समय फेरी-पटरी ठेला व्यवसायी समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कबीरचौरा में समिति सचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में सम्मान किया गया। 
 

 

Varanasi's momos seller Arvind talks to PM Modi
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

अरविंद के साथ सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़
कल तक गुमनाम रहे स्ट्रीट वेंडर अरविंद मौर्य के संग लोग सेल्फी और फोटो खिंचाने के लिए दुकान पर आ रहे हैं। पीएम मोदी से वार्ता के बाद दर्जनों लोगों ने अरविंद संग फोटो खिंचाया। अरविंद के परिवार में पत्नी रोशनी मौर्य, दो बेटे आयुष व माही, बहन रीता, सरिता सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

आप बनारस आएंगे तो शबरी बनकर आपको खिलाऊंगा
पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खोजवां निवासी फेरी पटरी व्यवसायी अरविंद मौर्य से वर्चुअल संवाद किया। दुर्गाकुंड स्थित वेंडिंग जोन में मोमोज व कॉफी की दुकान लगाने वाले अरविंद मौर्य से करीब 5 से 7 मिनट के संवाद में पीएम ने बनारस आने पर मोमोज खाने की इच्छा जताई।

पीएम ने चुटीले अंदाज में कहा कि सुरक्षा में जुड़े लोग मुझे मोमोज सहित अन्य खाद्य सामग्री खाने नहीं देते। जिस पर स्ट्रीट वेंडर अरविंद मौर्य ने कहा कि आप बनारस आइए शबरी की तरह पहले खुद खाकर फिर आपको मोमोज खिलाउंगा। यह सुनते ही पीएम ने इच्छा जताई।

Varanasi's momos seller Arvind talks to PM Modi
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

कोरोना काल में संकट झेल रहे फेरी पटरी व्यवसायियों को उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत फेरी पटरी व्यवसायियों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। योजना का कितना लाभ स्ट्रीट वेंडरों को मिल रहा है, इसकी तहकीकात करने को पीएम मोदी ने स्ट्रीट वेंडरों से वर्चुअल संवाद किया।

दुर्गाकुंड स्थित फेरी पटरी व्यवसायी अरविंद मौर्य से संवाद शुरू करने से पूर्व काशी की जनता को प्रणाम करने के बाद प्रधानमंत्री ने पूछा कि पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए कितनी दिक्कतें हुई और अफसरों के कितने चक्कर लगाने पड़े। वेंडर अरविंद ने बताया कि यूनियन बैंक सोनारपुरा ब्रांच ने बुलाकर 10 हजार का लोन दिया। दूसरे ही दिन ही खाते में पैसा आ गया।
 

Varanasi's momos seller Arvind talks to PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वालों को फ्री में देते हैं एक मोमोज
कोरोना काल में संक्रमण से बचाव को लेकर क्या उपाय और बचाव किया जाता है। इसकी सुध भी पीएम लेने से नहीं चूके। फेरी-पटरी व्यवसायी अरविंद मौर्य से पीएम ने पूछा कि कोरोना से बचाव को लेकर क्या किया जाता है, बनारस में तो लोगों की बहुत भीड़ लगती होगी।
 

Varanasi's momos seller Arvind talks to PM Modi
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

अरविंद मौर्य ने बताया कि यहां मास्क लगाकर आने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वालों को अपनी तरफ से एक मोमोज फ्री में खिलाते हैं। जिस पर पीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि आप की जैसी सोच से हम संक्रमण से बच सकते हैं और दूसरों को भी बचा सकते हैं।

इस दौरान वेंडर अरविंद ने पीएम को बताया कि ऑनलाइन फूड कंपनी स्विगी से जुड़कर लोगों को घर तक मोमोज पहुंचाया जा रहा है, जिससे अच्छी इनकम हो रही है और कोरोना से बचाव भी। पीएम ने फेरी पटरी व्यवसायियों को डिजिटल लेनदेन पर अधिक जोर दिया और उसके अनेकों फायदों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, अपर आयुक्त गौरांग राठी, डूडा की परियोजना प्रबंधक सुधा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed