फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Route Diversion: Route diversion will be applicable in Varanasi from today till June 23

Varanasi Route Diversion: वाराणसी में आज से 23 जून तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, जानिए- क्या है वजह?

Tue, 20 Jun 2023 12:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Jun 2023 12:52 PM IST
सार

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश पाण्डेय ने बताया कि जिन भारी वाहनों को मंडुवाडीह तक आने वाले भारी वाहन, नो इंट्री खुलने के बाद मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर मुड़ैला होते हुए आ सकते हैं।

विज्ञापन
Varanasi Route Diversion: Route diversion will be applicable in Varanasi from today till June 23
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

वाराणसी में रथयात्रा मेला सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 23 जून तक चलेगा। इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्ट लागू कर दिया है। 20 से 23 जून तक रोजाना शाम चार बजे से रात तीन बजे तक डायवर्जन लागू होगा। हालांकी एंबुलेंस और शव वाहन प्रतिबंध से मुक्त हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: स्वर्णिम रथ पर निकली काल भैरव की 70वीं भव्य शोभायात्रा, तपती गर्मी में ध्वजा पताका लिए झूमे भक्त
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश पाण्डेय ने बताया कि जिन भारी वाहनों को मंडुवाडीह तक आने वाले भारी वाहन, नो इंट्री खुलने के बाद मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर मुड़ैला होते हुए आ सकते हैं। इसी तरह सिगरा तक आने वाले भारी वाहनों को नो इंट्री खुलने के बाद मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर, लहरतारा, धर्मशाला, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए जाना होगा। वही सिगरा क्षेत्र से हरहुआ होकर बाबतपुर जाने वाले भारी वाहन को नो इंट्री खुलने के बाद सिगरा, मलदहिया, चौकाघाट, ताड़ीखाना पुलिस लाइन चौराहा, भोजूबीर, गिलट बाजार, तरना, हरहुआ होते हुए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मंडुवाडीह से आने वाले सभी वाहनों के लिए आकाशवाणी तिराहे से रथयात्रा चौराहा और सिगरा चौराहे से रथयात्रा तक जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Route Diversion: Route diversion will be applicable in Varanasi from today till June 23
हाईवे पर परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला
इस तरह आ-जा सकेंगे वाहन 
-बीएचयू भेलूपुर की ओर से रथयात्रा की तरफ आने वाले वाहनों को कमच्छा से सांई मंदिर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो आकाशवाणी होते हुए महमूरगंज के रास्ते जाएंगे।
-लक्सा से रथयात्रा की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को गुरुबाग तिराहे से नीमामाई तिराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो कमच्छा तिराहा होकर जाएंगे।
-सिगरा से रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहन सिगरा चौराहे से महमूरगंज और सोनिया पुलिस चौकी की तरफ से जाएंगे।
-महमूरगंज चौराहे से रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहन आकाशवाणी तिराहा से सिगरा की तरफ से जाएंगे।
-सिगरा चौराहा, आकाशवाणी, नीमामाई तिराहा के समीप वाहन पार्किंग में खड़े करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed