फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi road accident painful story of couple and child death on Raksha Bandhan

हे भगवान हम का बिगाड़े रहे...: बेटे- बहू और पोती की मौत पर बिलख पड़ी महिला, बोली- ई का अनर्थ हुआ

Tue, 20 Aug 2024 10:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 10:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में महिला और उसके पति व मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से दो मासूम बच्चियों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। 

विज्ञापन
Varanasi road accident painful story of couple and child death on Raksha Bandhan
हादसे में मृत पति-पत्नी व मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से घर कोहराम मचा है। हादसे को लेकर घरवालों की चीख- पुकार से पूरा मोहल्ला गमगीन है। हादसे में राजू पटेल उसकी पत्नी नीलम पटेल और मासूम बेटी परी पटेल की मौत हुई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची राजू की मां मंजू देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। वह बार-बार यही कह रही थीं कि हे भगवान हम केकर का बिगाड़े रहे... त्योहार के दिन ई का अनर्थ हुआ...। हमरे लाल के जगह हमके उठा लेता...। दू गो छोट-छोट लइकी बिन मां-बाप कैसे रहिहीं...। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: राखी बांधने जा रही महिला, पति और बेटी की हादसे में मौत, नाराज लोगों ने छह घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू देवी का बिलखना देख उन्हें ढाढ़स बंधाने वालों की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। उधर, राजू की दो अन्य मासूम बेटियां नौ साल की रचना और कली अपने मां-बाप और छोटी बहन की मौत से अनजान थीं। उन्हें यही पता था कि जल्द ही उनके मम्मी-पापा और छोटी बहन घर वापस आकर उनके साथ होंगे।

रिंग रोड पर 10 किमी लंबी वाहनों की कतार

हरसोस गांव में दंपती और उनकी बेटी की मौत के बाद रिंग रोड फेज-दो की दोनों लेन और सर्विस लेन पर भी ग्रामीणों ने छह घंटे तक जाम लगाए रखा। इसके चलते रिंग रोड पर वाहनों की 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई थी। जाम में फंसे कार सवार भदोही जनपद के सुशांत उपाध्याय और अमरेंद्र शंकर उपाध्याय ने बताया कि वह राखी बंधवाने के लिए दिल्ली से आए थे। 

बाबतपुर एयरपोर्ट से उन्हें फ्लाइट से वापस जाना था, लेकिन अब लग रहा है कि जा नहीं पाएंगे। इस तरह कई अन्य राहगीर भी रक्षाबंधन का हवाला देकर झुंझलाते दिखे। रात नौ बजे जाम खत्म हुआ तो यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जंसा, लोहता, कपसेठी, राजातालाब और मिर्जामुराद थाने की पुलिस को एक घंटे से अधिक समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed