फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Road Accident: Man and woman riding a bike died after being hit by a truck, police reached the spot

Varanasi Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रेमी-प्रेमिका की मौत, दो दिन पहले घर से गायब हुई थी काजल

Fri, 10 Nov 2023 12:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Nov 2023 12:08 PM IST
सार

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़ अंडरपास से बुलेट सवार युवक और युवती गोइठहां की ओर रिंग रोड की ओर गलत दिशा में बढ़े। ऐढ़े में रिंग रोड पर संदहा से हरहुआ की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से दोनों की बुलेट पर टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Varanasi Road Accident: Man and woman riding a bike died after being hit by a truck, police reached the spot
Varanasi Road Accident: ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐढ़े में रिंग रोड पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिना नंबर प्लेट की बुलेट सवार प्रेमी और प्रेमिका की मौत हो गई। बुलेट के चेसिस नंबर की मदद से लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने उससे संबंधित व्यक्ति का पता लगाया तो देर शाम परिजनों ने आकर शव की पहचान की। हादसे से कुछ समय पहले ही जौनपुर में युवती के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़ अंडरपास से बुलेट सवार युवक और युवती गोइठहां की ओर रिंग रोड की ओर गलत दिशा में बढ़े। ऐढ़े में रिंग रोड पर संदहा से हरहुआ की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से दोनों की बुलेट पर टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती को अस्पताल पहुंचाया गया तो उसने भी दम तोड़ दिया। कड़ी मशक्कत के बाद युवती की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक थाना के सूरकपुर कोईलारी निवासी रमेश जायसवाल की बेटी काजल जायसवाल (20) के रूप में हुई। युवक की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक थाना के अमरौना निवासी सहाबुद्दीन के पुत्र समीर (22) के रूप में हुई। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस की सूचना पर आए युवक और युवती के परिजन आए। दोनों के परिजनों ने हादसे के संबंध में कुछ भी कहने से साफ इन्कार कर दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों शव की पहचान हो गई है। शनिवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

 

नौ नवंबर की सुबह घर से गायब हुई थी काजल

 

रमेश जायसवाल की बेटी काजल अपने घर से बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे गायब हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी काजल का पता नहीं लगा। इस पर रमेश जायसवाल की तहरीर पर शुक्रवार की सुबह जौनपुर के चंदवक थाने में समीर और उसके भाई मल्लू के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed