{"_id":"69de41cb349ce3a7270e10ce","slug":"varanasi-road-accident-brother-distributing-wedding-cards-died-after-crashing-into-divider-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Road Accident: शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की डिवाइडर से टकराकर हुई मौत, मौसेरा भाई हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Road Accident: शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की डिवाइडर से टकराकर हुई मौत, मौसेरा भाई हुआ घायल
Tue, 14 Apr 2026 07:02 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:02 PM IST
सार
Varanasi News: टक्कर इतनी तेज थी कि सनी उर्फ अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलू घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अनिल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा ओवरब्रिज के पास रविवार रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार सनी उर्फ अनिल (28) की मौत हो गई। वहीं, मौसेरे भाई ठल्लू उर्फ गोलू घायल हो गया। भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले सनी की मौत के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
चोलापुर थाना के मुर्दहा चौकी क्षेत्र के सुतबलपुर निवासी अनिल कुमार अपने भाई और बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने मौसी के बेटे गोलू के साथ बाइक से गौरा कला नेवादा जा रहा था। रात में संदहा ओवरब्रिज के पास रिंग रोड पर चढ़ते समय बाइक बंद पड़े मार्ग पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सनी उर्फ अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलू घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिंद्रा एजेंसी वर्कशाप में अनिल मैकेनिक था। उसके भाई की शादी 5 मई और बहन की शादी 4 मई को थी। अनिल की पत्नी कंचन, सात साल का बेटा कार्तिक, 4 साल की पुत्री आस्था और 1 साल की पुत्री खुशी है। मां राजमनी और पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एनएचएआई के कर्मियों की लापरवाही
लोगों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कुछ दिन पहले ही रिंग रोड की एक लेन को बंद किया था, लेकिन वहां न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया और न ही कोई चेतावनी बोर्ड।