फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Reservation full in trains now hope from Tatkal tickets

वाराणसी : ट्रेनों में वेटिंग का शतक, तत्काल टिकट का भरोसा 

Wed, 16 Mar 2022 11:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी 
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Mar 2022 11:56 AM IST
सार

मुंबई, दिल्ली और हावड़ा समेत देश के अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेनों में 19 से 22 मार्च तक लंबी वेटिंग। लोगों अब तत्काल टिकट पर निगाहें लगाकर बैठे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि शायद वह सफल हो जाएं। 

विज्ञापन
Varanasi: Reservation full in trains now hope from Tatkal tickets
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में यातायात के साधनों पर दबाव बढ़ जाता है। बात करें रेलवे की तो यात्रियों की संख्या बढ़ने से अक्सर एक सीट के लिए भारी कीमत तक चुकानी पड़ती है। होली पर इस बार भी यही हाल है। ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। साथ ही वेटिंग की स्थिति भी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। जो लोग किसी तरह से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद जैसे शहरों से होली पर घर आ गए हैं और जाने का टिकट नहीं लिया है, उनकी मुश्किल और बढ़ने वाली है। आलम यह है कि होली के बाद 19 मार्च से वाराणसी से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22178 महानगरी, 12168 बनारस-दादर के साथ 11072 कामायनी में लंबी वेटिंग है। महानगरी, कामायनी और बनारस-दादर में स्लीपर की सीटें अभी से 100 के पार प्रतीक्षा में चल रही हैं। ट्रेन संख्या 22417 वंदे भारत के साथ 12559  शिवगंगा, 14007 सद्भावना और 12875 नीलांचल एक्सप्रेस में 19 से 22 मार्च तक लंबी वेटिंग है। 

विज्ञापन


यात्री इस तरह करा सकते हैं तत्काल टिकट 
 रेलवे द्वारा कुछ सीटें तत्काल के लिए रिजर्व रखी जाती हैं, जिसकी बुकिंग एक दिन पहले होती है। इनमें एसी की सीट के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर की सीटों के लिए सुबह 11 बजे से बुकिंग की जाती है। यात्री रेलवे स्टेशन के करेंट काउंटर या आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत आरक्षण केंद्रों के साथ ऑनलाइन भी तत्काल सेवा का लाभ ले सकते हैं। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों में तत्काल के सीटों की संख्या 
ट्रेन का नाम ---स्लीपर--- एसी 3 --- एसी 2
महानगरी--- 308 ---40--- 14
कामायनी ---216--- 110 ---14
शिवगंगा ---60 ---76--- 16
महामना ---196 ---00 ---14
दानापुर-सिकंदराबाद ---120--- 45--- 11
विभूति ---99 ---30 ---07
गरीब रथ---00--- 288--- 00
वंदे भारत--- सीसी ---52 ईसी ---6

कोराना काल में कोविड स्पेशल के नाम से चलाई जा रही ट्रेनों में तत्काल की सुविधा अभी भी बहाल नहीं हो सकी है। दिल्ली जाने वाली बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, मुंबई जाने वाली बनारस-दादर और बेगमनपुरा में तत्काल की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed