फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi remains more polluted than Delhi, Jaunpur in fourth place

दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित रहा बनारस का नाटी इमली, चौथे स्थान पर जौनपुर 

Sun, 24 Jan 2021 10:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Varanasi remains more polluted than Delhi, Jaunpur in fourth place
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण नियंत्रण विभाग और प्रशासनिक अमले द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रित करने की कवायद 24 घंटे में ही धड़ाम हो गई। रविवार की शाम को बनारस ग्रेटर नोएडा के बाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर बन गया। वहीं नाटी इमली का इलाका तो दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित रहा।

विज्ञापन


आईक्यू एयर की ओर से रविवार को रात 9:30 बजे जारी रियल टाइम टाप टेन रैकिंग में प्रदेश के सात शहर शामिल हैं। प्रमुख पांच शहरों की बात करें तो सबसे अधिक प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, वाराणसी, दिल्ली और उसके बाद जौनपुर व लोनी का नंबर था।
विज्ञापन


बनारस में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में मामूली सुधार हुआ था, लेकिन रविवार को स्थितियां फिर से खराब हो गईं। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 459, वाराणसी का 395, दिल्ली का 386, जौनपुर का 364 और लोनी का 350 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटी इमली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 439 दर्ज किया गया जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है। वहीं अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 236 और लंका का 192 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकडों के अनुसार अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 302 था। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 376, ओजोन की अधिकतम मात्रा 145 और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 124 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed