फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Ready to dance to welcome the Messiah, people of the Christian community are excited about Christmas

वाराणसी: मसीहा के स्वागत में झूमने को तैयार ईसाई समुदाय के लोग, क्रिसमस को लेकर उत्साहित

Sun, 19 Dec 2021 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Ready to dance to welcome the Messiah, people of the Christian community are excited about Christmas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
वाराणसी चरनी में जन्मेगा मसीहा, लाएगा खुशियां अपार। मसीहा के स्वागत की खुशी में सभी झूमने को तैयार हैं। क्रिसमस के त्योहार में अब महज एक सप्ताह बचा है। गिरजाघरों, ईसाई संस्थानों में चरनी की झांकी आकार लेने लगी है। घरों में रंग रोगन के साथ ही बच्चे क्रिसमस ट्री सजाने में लगे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने क्रिसमस के लिए प्लम केक बनाने के लिए वाइन और फलों के रस में मेवे को भिगोकर रखा है। सिगरा स्थित मिशन कंपाउंड, नदेसर, ककरमत्ता और शहर के अन्य इलाकों में ईसाई परिवार रहते हैं। इन परिवारों में इन दिनों यीशु के स्वागत की तैयारी चल रही है। परिवारों में मेहमानों के स्वागत के लिए भी व्यंजनों की सूची तैयार की जा रही हैं, वहीं उपहारों की खरीदारी भी चालू है।
विज्ञापन


बेटी ने सजाया क्रिसमस ट्री
सिगरा स्थित मिशन परिसर निवासी अनुराग व एंजलीना ने अपनों हाथों से क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए रंग-बिरंगे सितारे, घंटी व अन्य सजावटी समान तैयार किए है। एंजलीना व अनुराग क्रिसमस को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसलिए 15 दिन पहले से ही क्रिसमस ट्री बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सजावट को अंतिम रूप दे रहीं ज्वाली
सिगरा निवासी ज्वाली शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के साथ ही घर भी देखना होता है, ऐसे में घर की सजावट, क्रिसमस ट्री सजाना काफी काम होते हैं। इसलिए दिसंबर के पहले सप्ताह में ही तैयारी शुरू कर दी थी। घर की सजावट के लिए अपने हाथों से सभी चीज को तैयार किया है।

नहीं लगेगा क्रिसमस मेला
बिशप हाउस के सेक्रेटरी फादर थॉमस ने बताया कि कोविड की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए इस बार क्रिसमस मेला नहीं लगाया जाएगा। बिशप यूजीन जोसेफ की ओर से लिए गए इस फैसले के बारे में प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। वहीं, रविवार को शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना हुई। तमाम गिरजाघरों में चरनी की झांकी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

क्रिसमस ट्री का आयोजन
ककरमत्ता स्थित ईसीआई चर्च में रविवार को क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। जहां बच्चों के साथ बड़ों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत रेव्ह नवीन जॉय की विशेष प्रार्थना से हुई। इसके बाद ईसीआई चर्च की क्वायर टीम ने कैरल गीतों से प्रभु का गुणगान किया। कार्यक्रम में संडे स्कूल के बच्चों ने अपने अभिनय के जरिए प्रभु के जन्म की कहानी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed